आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, 37 प्रकार के औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण

spot_img

कोरबा। आयुर्वेद शिरोमणि परम पूज्य आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस पर मंगलवार को जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर पतंजलि चिकित्सालय श्री शिव औषधालय, निहारिका रोड कोरबा में औषधीय पौधों के निःशुल्क वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 37 प्रकार के औषधीय पौधों का वितरण कर उनके उपयोग एवं स्वास्थ्य लाभ की जानकारी भी दी गई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिक निगम कोरबा के स्वास्थ्य अधिकारी संजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि लायन बी.के. सिंह, अध्यक्ष नाड़ीवैद्य डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा तथा विशेष अतिथि प्रतिभा शर्मा रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, भगवान धन्वंतरि, स्वामी रामदेव एवं आचार्य बालकृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने गिलोय, नीम, तुलसी, एलोवेरा और आंवला को “धरती के पांच अमृत” बताते हुए इनके नियमित उपयोग से स्वस्थ जीवन जीने की बात कही। मुख्य अतिथि संजय तिवारी ने औषधीय पौधों को धरती पर साक्षात ईश्वर का स्वरूप बताते हुए पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद अपनाने का संदेश दिया।

वहीं लायन बी.के. सिंह ने कार्यक्रम को जनहित में उपयोगी पहल बताते हुए इसकी सराहना की।इस अवसर पर गिलोय, तुलसी, नीम, एलोवेरा, आंवला, गुड़मार, स्टीविया, हड़जोड़, पत्थरचट्टा, ब्राह्मी, जटामांसी, पुनर्नवा, बेल, सर्पगंधा, कालमेघ, शतावर, चिरायता, पारिजात सहित 37 प्रकार के औषधीय पौधों का वितरण किया गया।

समापन से पूर्व आचार्य श्री बालकृष्ण के स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए सभी उपस्थितजनों ने महामृत्युंजय मंत्र का 11 बार जाप किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं सदस्य, पतंजलि चिकित्सालय के कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...