सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दो दिवसीय प्रशिक्षण-सह-कार्यशाला शुरू

spot_img

बिलासपुर – सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा संभाग एवं जिला स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार करने के उद्देश्य से संभागायुक्त कार्यालय बिलासपुर द्वारा आज दो दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। यह कार्यशाला संभागायुक्त कार्यालय स्थित चेतना सभाकक्ष में आयोजित की जा रही है।कार्यशाला में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर (SMT) द्वारा सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की प्रमुख धाराओं, विभिन्न प्रकरणों के निराकरण, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया तथा अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के प्रथम दिवस में सूचना के अधिकार अधिनियम की विभिन्न धाराओं एवं प्रकरणों के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला में बिलासपुर संभाग के रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर-चांपा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) तथा बिलासपुर जिले के विभिन्न विभागों के द्वितीय श्रेणी अधिकारियों ने सहभागिता कर प्रशिक्षण प्राप्त किया।कार्यशाला में संभागायुक्त कार्यालय के उपायुक्त (राजस्व), उपायुक्त (विकास), लेखाधिकारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यशाला के दूसरे दिन प्रतिभागियों के साथ पारस्परिक चर्चा, व्यावहारिक सत्र तथा जिला मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रस्तुतीकरण आयोजित किया जाएगा, जिससे सूचना का अधिकार अधिनियम के प्रभावी एवं एकरूप क्रियान्वयन को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS