एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी का वितरण

spot_img

सीपत (सतीश यादव) – एनटीपीसी सीपत की संगवारी महिला समिति द्वारा सामाजिक कल्याण गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 05 अगस्त 2026 को परियोजना प्रभावित गांवों के आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी वितरित की गई। इस पहल के तहत ग्राम सीपत, जांजी, कौड़िया, देवरी, रांक, रलिया, गतौरा एवं कर्रा के कुल 36 आंगनबाड़ी केंद्रों को दरी उपलब्ध कराई गई। इससे लगभग 960 से अधिक बच्चों को लाभ मिलेगा।

संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा शिखा मंडल एवं समिति की वरिष्ठ सदस्याओं द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में दरी का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि इन दरियों के उपलब्ध होने से आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के बैठने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। संगवारी महिला समिति द्वारा समय-समय पर परियोजना प्रभावित गांवों में महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के कल्याण और उनके सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न सामाजिक कल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में यह सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने संगवारी महिला समिति द्वारा किए गए इस सहयोग की सराहना की। इस अवसर पर समिति की वरिष्ठ सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS