Raigarh Traffic Police : सड़क हादसों पर अंकुश लगाने ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण, 16 स्थानों पर लगाए गए रिफ्लेक्टिंग रेडियम

spot_img

रायगढ़। जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने रायगढ़ पुलिस ने पहल तेज कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस टीम ने जिले के नेशनल और स्टेट हाईवे पर चिन्हांकित 16 ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण किया।

रात में दूर से नजर आएंगे दुर्घटना संभावित स्थान

यातायात पुलिस ने निरीक्षण के दौरान ब्लैक स्पॉट की सड़क बनावट, मोड़, रात्रिकालीन दृश्यता और उपलब्ध सुरक्षा संकेतकों का जायजा लिया। जिन स्थानों पर रात के समय सड़क की पहचान में परेशानी की संभावना थी, वहां आवश्यकता के अनुसार रिफ्लेक्टिंग रेडियम लगाए गए।

वाहनों की हेडलाइट पड़ने पर ये रेडियम दूर से चमकेंगे, जिससे वाहन चालकों को सड़क के किनारे और दुर्घटना संभावित स्थानों की जानकारी समय रहते मिल सकेगी। इससे चालक सतर्क होकर वाहन की गति नियंत्रित कर सकेंगे।

सड़क सुरक्षा समिति को सौंपी जाएगी रिपोर्ट

यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक रोहित बंजारे ने टीम के साथ चिन्हांकित ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा एवं सुधार कार्यों की रिपोर्ट तैयार की है। रिपोर्ट वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से सड़क सुरक्षा समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी।

इसके बाद संबंधित विभागों के साथ समन्वय कर ब्लैक स्पॉट पर आवश्यक सुधार कार्य कराने की दिशा में कार्रवाई की जाएगी।

केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित नहीं पुलिस का प्रयास

रायगढ़ पुलिस का सड़क सुरक्षा अभियान केवल यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है। दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान, मौके पर सुरक्षा उपाय और संबंधित विभागों के साथ समन्वय के माध्यम से स्थायी सड़क सुरक्षा व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया जा रहा है।

एसएसपी ने वाहन चालकों से की अपील

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों की पहचान कर समय रहते सुरक्षा उपाय करना पुलिस की प्राथमिकता है। ब्लैक स्पॉट पर रिफ्लेक्टिंग रेडियम जैसे छोटे लेकिन प्रभावी उपाय रात के समय सड़क सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने वाहन चालकों से भी निर्धारित गति सीमा और यातायात नियमों का पालन करने तथा सड़क सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

CHHATTISGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...

RAIGARH NEWS

15 साल से फरार हत्या मामले की वारंटी को लैलूँगा पुलिस ने जूटमिल से दबोचा

ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पुलिस ने पुराने गिरफ्तारी वारंट की तलाश में जुटाई जानकारी, पहचान छिपाकर रह रही थी महिला     पत्रकार हीरालाल राठिया...