WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

कल स्वतंत्रता दिवस के मौके पर  छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें रहेंगी बंद, आबकारी विभाग ने घोषित किया ड्राई डे

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को छत्तीसगढ़ में सभी शराब दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग ने शनिवार को पूरे प्रदेश में ड्राई डे घोषित किया है। इस दौरान शराब की बिक्री और मदिरा से संबंधित गतिविधियां पूरी तरह बंद रहेंगी।

देशी-विदेशी और कंपोजिट दुकानें रहेंगी बंद

आबकारी विभाग द्वारा जारी परिपत्र के अनुसार 15 अगस्त को प्रदेश की सभी देशी मदिरा, विदेशी मदिरा और कंपोजिट मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही मद्य भंडारण भंडारागार और उनसे संबंधित अहाते भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।

पर्यटन बार पर भी लागू रहेगा आदेश

ड्राई डे के दौरान एफएल-3 पर्यटन बार तथा संबंधित मद्य भंडारागार भी बंद रहेंगे। आबकारी विभाग ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों को निर्धारित अवधि में पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश दिए हैं।

आबकारी आयुक्त ने जारी किया परिपत्र

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर यह आदेश आबकारी आयुक्त द्वारा जारी किया गया है। विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आदेश का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इस तरह 15 अगस्त को पूरे छत्तीसगढ़ में शराब की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

CHHATTISGARH NEWS

साधना न्यूज के ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार नरेंद्र मिश्रा सम्मानित

अंबिकापुर। साधना न्यूज के विशेष कार्यक्रम ‘मोर छत्तीसगढ़, मोर सरगुजा’ का आयोजन अंबिकापुर स्थित होटल एवलोन इन में किया गया। कार्यक्रम में सरगुजा संभाग...

RAIGARH NEWS

ईश्वरपुर में बीच सड़क धंसी पुलिया! रोज हादसे, राहगीर घायल—फिर भी प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौन

लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर में सड़क के बीच बनी पुलिया का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त होकर धंस गया है। पुलिया की...