कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय में किया ध्वजारोहण

spot_img

अधिकारियों-कर्मचारियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

रायगढ़, 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कलेक्टर कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

नागरिकों को शासन की सुविधाएं आसानी से मिले

सृजन सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि शासकीय सेवकों की जिम्मेदारी है कि उनके निर्णयों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। उन्होंने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से संवेदनशीलता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

पूरे वर्ष संकल्प के रूप में मनाएं स्वतंत्रता दिवस

कलेक्टर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को केवल एक दिन के आयोजन तक सीमित नहीं रखना चाहिए, बल्कि इसे पूरे वर्ष लोगों के अवसर और विकल्प बढ़ाने के संकल्प के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने जनहित को प्राथमिकता देते हुए बेहतर प्रशासन और नागरिक सुविधाओं को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद

इस अवसर पर सहायक कलेक्टर श्री गोकुल आर.के., एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, अपर कलेक्टर डॉ. प्रियंका वर्मा सहित जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जनदर्शन के प्रकरणों के निराकरण से आमजनों के चेहरे पर दिखे मुस्कान: कलेक्टर

अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें प्रकरणों का निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में...

CHHATTISGARH NEWS

जनदर्शन के प्रकरणों के निराकरण से आमजनों के चेहरे पर दिखे मुस्कान: कलेक्टर

अधिकारी स्वयं रुचि लेकर करें प्रकरणों का निराकरण, समय-सीमा का रखें विशेष ध्यान रायगढ़, 5 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज कलेक्टोरेट में...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...