spot_img
spot_img

आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की हेतु विशेष अपील।

spot_img
spot_img
spot_img

सारंगढ़/बिलाईगड़– जिले में मुस्लिम समुदाय के आगामी त्योहार ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में, पुलिस अधिकारियों एवं मुस्लिम समाज के गणमान्य नागरिकों की एक महत्वपूर्ण बैठक जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित की गई।

बैठक में त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा और शांति बनाए रखने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधिकारियों द्वारा समाज के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे त्योहार के दौरान आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर बिल्कुल ध्यान न दें।

साथ ही, त्योहार के दौरान शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, निर्धारित मार्गों एवं कार्यक्रम स्थलों पर आवश्यक सावधानी बरतने, डीजे व ध्वनि विस्तारक यंत्रों का उपयोग निर्धारित नियमों के दायरे में करने और पुलिस प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग प्रदान करने तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का पूरा आश्वासन दिया।

पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे शांति, सद्भाव और भाईचारे की भावना बनाए रखते हुए त्योहार मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अफवाह की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

इस बैठक के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री धीरेंद्र पटेल, एसडीओपी सारंगढ़ श्री गोविंद दीवान, एसडीएम उमेश कुमार, कोतवाली सारंगढ़ थाना प्रभारी प्रमोद यादव सहित मुस्लिम समुदाय के प्रतिनिधिगण—शाहजहाँ खान, फिरोज भाई, छोटू खान, इकबाल खान, बाबा खान—और कई अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: छत्तीसगढ़ युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक करें आवेदन, युवाओं को मिलेगा ढाई लाख रुपये तक का पुरस्कार

14 क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं और एक स्वैच्छिक संगठन का होगा चयन, संगठन को 5 लाख रुपये के साथ पदक, शॉल...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS