ग्रामीणों से अपील—हाथियों के करीब बिल्कुल न जाएं, सुरक्षित दूरी बनाए रखें

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़
लैलूंगा। लैलूंगा क्षेत्र के बनेकेला गांव के खेतों में हाथियों के झुंड के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। हाथियों की मौजूदगी को देखते हुए ग्रामीणों से अत्यंत सावधानी बरतने और हाथियों के पास जाकर उन्हें भगाने की कोशिश नहीं करने की अपील की जा रही है।
सबसे जरूरी : सुरक्षा पहले!
हाथियों का झुंड नजर आने पर ग्रामीण भीड़ लगाकर हाथियों को घेरने, पत्थर मारने, पटाखे चलाने या उनके रास्ते में जाने से बचें। हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और बच्चों व बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने दें।
हाथियों को देखने के लिए भीड़ न लगाएं
हाथियों के करीब जाकर फोटो या वीडियो बनाने की कोशिश करना बेहद खतरनाक हो सकता है। ग्रामीण किसी भी स्थिति में हाथियों को उकसाने से बचें और झुंड को शांतिपूर्वक रास्ता देने में सहयोग करें।
खेतों में हाथियों की मौजूदगी से बढ़ी चिंता
बनेकेला के खेतों में हाथियों के पहुंचने से फसल और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों से अपील है कि हाथियों की गतिविधि दिखाई देने पर तुरंत स्थानीय वन अमले/जिम्मेदार अधिकारियों को सूचना दें।
जान है तो जहान है—हाथियों से दूरी बनाए रखें
हाथियों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ न करें। अकेले उनका पीछा न करें और न ही उन्हें गांव की ओर खदेड़ने की कोशिश करें। अपनी और परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।







