spot_img
spot_img

Raigarh Tribal Pride Week 2026 : रायगढ़ में 11 से 18 नवंबर तक जनजातीय गौरव सप्ताह, 15 नवंबर को होगा जिला स्तरीय मुख्य समारोह

spot_img
spot_img
spot_img

प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में सजेगा जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं का मंच; करमा व लोक नृत्य प्रतियोगिता के साथ स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का होगा सम्मान

रायगढ़। जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को सामने लाने के उद्देश्य से रायगढ़ जिले में 11 से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान जिला मुख्यालय से लेकर विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर तक सांस्कृतिक, शैक्षणिक एवं जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सप्ताह का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 15 नवंबर को नगर निगम रायगढ़ स्थित संत पूज्य श्री प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम में होगा।

छत्तीसगढ़ शासन के आदिम जाति विकास विभाग के निर्देशानुसार आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जिला प्रशासन ने शुरू कर दी हैं। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने आयोजन के सुव्यवस्थित संचालन के लिए विभिन्न विभागों और अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे को नोडल अधिकारी तथा सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्रीकांत दुबे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

करमा और लोक नृत्य प्रतियोगिताएं होंगी मुख्य आकर्षण

15 नवंबर को आयोजित मुख्य समारोह में जनजातीय संस्कृति, परंपरा, कला और इतिहास को प्रदर्शित करने वाले कार्यक्रम होंगे। जिला स्तरीय उत्तर छत्तीसगढ़ क्षेत्र जनजातीय लोक नृत्य महोत्सव यानी करमा महोत्सव और शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के अंतर्गत नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

इसके साथ ही जनजातीय कला, शिल्प, पारंपरिक व्यंजन, वाद्य यंत्र और चित्रकला की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पारंपरिक क्राफ्ट, कला-शिल्प, व्यंजन और पुस्तक मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का होगा सम्मान

मुख्य समारोह में प्रमुख जनजाति एवं उप-जनजाति प्रमुखों के साथ जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिवीरों के परिजनों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाएगा। जनपद पंचायत लैलूंगा और घरघोड़ा के सहयोग से जनजातीय स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित होगा। इसके अलावा पारंपरिक वाद्य यंत्रों, जनजातीय चित्रकला और फोटोग्राफी की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

विद्यार्थियों के लिए संगोष्ठी और चित्रकला प्रतियोगिता

जनजातीय गौरव सप्ताह में विद्यार्थियों की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। 12 नवंबर को प्रयास आवासीय विद्यालय और जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से जनजातीय विषयों पर संगोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को जनजातीय समाज के इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान से परिचित कराया जाएगा।

ग्राम पंचायतों और विकासखंडों में भी होंगे आयोजन

11 से 14 नवंबर तक जिले के सभी विकासखंडों में करमा महोत्सव और शहीद वीर नारायण सिंह लोक कला महोत्सव के तहत नृत्य प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा स्थानीय प्रमुख व्यक्तियों की उपस्थिति में जनजातीय एवं अन्य महापुरुषों के प्रतिमा स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा और दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे।

आदि सेवा केंद्रों में लगेंगे स्वास्थ्य शिविर

जनजातीय गौरव सप्ताह के दौरान 11 से 18 नवंबर तक जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में विशेष स्वास्थ्य परीक्षण और नागरिक परामर्श शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को स्वास्थ्य जांच और आवश्यक परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh Health News : एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किए ऑपरेशन

बच्चेदानी में गांठ और अंदरूनी परत में असामान्य वृद्धि से पीड़ित थीं महिलाएं, स्त्री रोग विशेषज्ञों व मेडिकल टीम के समन्वय से मिला उपचार रायगढ़।...

CHHATTISGARH NEWS

Raigarh Health News : एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किए ऑपरेशन

बच्चेदानी में गांठ और अंदरूनी परत में असामान्य वृद्धि से पीड़ित थीं महिलाएं, स्त्री रोग विशेषज्ञों व मेडिकल टीम के समन्वय से मिला उपचार रायगढ़।...

RAIGARH NEWS

Raigarh Health News : एमसीएच में तीन महिलाओं की बच्चेदानी की जटिल सर्जरी सफल, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने किए ऑपरेशन

बच्चेदानी में गांठ और अंदरूनी परत में असामान्य वृद्धि से पीड़ित थीं महिलाएं, स्त्री रोग विशेषज्ञों व मेडिकल टीम के समन्वय से मिला उपचार रायगढ़।...