spot_img
spot_img

Raigarh Police Action : ऑपरेशन अंकुश के तहत जुआ फड़ों पर पुलिस की दबिश, 18 जुआरी गिरफ्तार; 38,450 रुपये जब्त

spot_img
spot_img
spot_img

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायगढ़ पुलिस ने पांच अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर 18 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली, जूटमिल और पुसौर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से कुल 38 हजार 450 रुपये नकद, ताश की गड्डियां और अन्य सामग्री जब्त की गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

कोतवाली पुलिस ने पंचधारी डेम के पास पकड़े चार जुआरी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में 4 नवंबर 2026 को ऑपरेशन अंकुश के तहत कार्रवाई की गई। डीएसपी अजय नागवंशी के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पंचधारी डेम स्थित मंदिर के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर दबिश दी।

इस दौरान काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए दीपंकर मित्रा उर्फ शुभम (32), सुभाष चन्द्र व्यापारी उर्फ आकाश (28), विक्की मंडल (40) और भास्कर दास (48), सभी निवासी रायगढ़, को पकड़ा गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 23 हजार 200 रुपये नकद और 52 पत्ती ताश जब्त की है।

जूटमिल पुलिस ने दो स्थानों पर की कार्रवाई

जूटमिल पुलिस ने निरीक्षक अभिनवकांत सिंह के नेतृत्व में दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सात जुआरियों को गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई कयाघाट स्थित बजरंगबली मंदिर के सामने हुई, जहां स्ट्रीट लाइट के नीचे जुआ खेल रहे विजय दास महंत (38), अक्षय भारद्वाज (30) और जावेद अली (20) को पकड़ा गया। इनके पास से 1,980 रुपये नकद जब्त किए गए।

वहीं दूसरी कार्रवाई बांझीनपाली स्थित मनकेशरी मंदिर के सामने की गई। यहां जुआ खेल रहे संजय कुमार पाण्डेय (40), उमेश आदित्य (30), कमलेश उर्फ भुरी यादव (23) और एतवारी आदित्य (60) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके कब्जे से 920 रुपये नकद जब्त किए। दोनों स्थानों पर कुछ जुआरी पुलिस को देखकर फरार हो गए।

पुसौर पुलिस ने बाघाडोला और जकेला में पकड़े सात जुआरी

पुसौर पुलिस ने टीआई हर्षवर्धन सिंह के नेतृत्व में ग्राम बाघाडोला और जकेला में कार्रवाई की।

ग्राम बाघाडोला पंचायत भवन के सामने बिजली की रोशनी में जुआ खेल रहे डिग्रीलाल चौहान (54), जपेश्वर चौहान (32) और गोपाल चौहान (34) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से 2,150 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी जब्त की।

इसी तरह ग्राम जकेला खार के पास जुआ खेल रहे जगदीश साव (29), विद्याधर साव (48), सुशील प्रधान (48) और नंद कुमार साव (31) को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 10 हजार 200 रुपये नकद, 52 पत्ती ताश और एक प्लास्टिक बोरी बरामद की गई।

अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा : एसएसपी

पुलिस की इन पांचों कार्रवाइयों में कुल 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर 38,450 रुपये नकद जब्त किए गए। कार्रवाई में कोतवाली, जूटमिल और पुसौर थानों के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कृत्यों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

दीपावली पर घरों को रोशन करने आकर्षक दीये बना रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं, प्रतिदिन 9 हजार रुपये तक की बिक्री

रायगढ़। दीपावली के त्योहार पर मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग ने रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और अतिरिक्त आमदनी के...

CHHATTISGARH NEWS

दीपावली पर घरों को रोशन करने आकर्षक दीये बना रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं, प्रतिदिन 9 हजार रुपये तक की बिक्री

रायगढ़। दीपावली के त्योहार पर मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग ने रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और अतिरिक्त आमदनी के...

RAIGARH NEWS

दीपावली पर घरों को रोशन करने आकर्षक दीये बना रहीं स्व-सहायता समूह की महिलाएं, प्रतिदिन 9 हजार रुपये तक की बिक्री

रायगढ़। दीपावली के त्योहार पर मिट्टी के दीयों की बढ़ती मांग ने रायगढ़ जिले की ग्रामीण महिलाओं के लिए रोजगार और अतिरिक्त आमदनी के...