spot_img
spot_img

केबीसी में हुआ अड़भार के तुषार बरेठ का चयन, शूटिंग के लिए मुंबई रवाना….

spot_img
spot_img
spot_img

केबीसी में हुआ अड़भार के तुषार बरेठ का चयन, शूटिंग के लिए मुंबई रवाना

मालखरौदा विकासखंड में पहली बार केबीसी में हुआ चयन

करन अजगल्ले


सक्ती । नगर पंचायत अड़भार निवासी तुषार बरेठ का चयन सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले इस सीजन के रियलटी शो कौन बनेगा करोड़पति के लिए हुआ है। उन्हें शूटिंग के लिए मुंबई बुलाया गया है, जहां 21 दिसंबर को वे रात 9 बजे अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देंगे। तुषार बरेठ उसके पिता धर्मेंद्र बरेठ के साथ मुंबई रवाना हो चुके हैं। वे एक मेधावी छात्र हैं। बता दे की शक्ति जिले के विकासखंड में पहली बार किसी छात्रा का चयन केबीसी के हॉट सीट के लिए हुआ है। उनका चयन इस सीजन के रियलटी शो कौन बनेगा करोड़पति में होने पर पूरे नगर सहित अंचल में हर्ष हैं।

कई माह से कर रहे थे प्रयास

तुषार बरेठ ने बताया कि वे पिछले कई महीनों से केबीसी में चयनित होने के लिए प्रयास कर रहे थे। कठिन परिश्रम के बाद उनका चयन हो गया। उन्हें सलेक्शन के लिए फोन आया था। तुषार के मुंबई पहुंचने पर केबीसी की टीम ने उनके जीवन से संबंधित कथानक पर शूट भी किया है।

सीधे हॉट सीट पर बैठेंगे

मुंबई जाने से पहले तुषार ने बताया कि केबीसी में उसके सीधे चयन हुआ है वे हॉट सीट पर महानायक अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देने के लिए बैठेंगे। वे स्वामीनारायण गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल रायपुर में अध्ययनरत है। जिसके पिता शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं।

महानायक से मिलने की इच्छा होगी पूरी

तुषार बरेठ ने बताया की महानायक अमिताभ बच्चन को अभी तक उन्होंने परदे पर ही देखा था। लेकिन केबीसी में चयन होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। अमिताभ बच्चन से मिलने की उनकी तमन्ना पूरी हो रही है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...