WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की सक्रिय राजनीति एवं सतत जन संपर्क में आई तेजी ….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की सक्रिय राजनीति एवं सतत जन संपर्क में आई तेजी !

लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधान सभा क्षेत्र के तेज तर्रार, कद्दावर आदिवासी कांग्रेस नेता, प्रखर वत्ता के नाम से मशहूर लोगों के हर जुबाँ पर बसने वाले लैैलूगा एवं तमनार क्षेत्र पूर्व विधायक हृदय राम राठिया की सक्रिय राजनीति की ओर वापसी की खबर इन दिनों पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । पूर्व विधायक हृदय राम राठिया ने उनके पुराने कार्यकर्ता जो उनके विधायकी कार्यकाल के समय में बनाये गये थे । उन कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ पुन: जन संपर्क करने में लगे हए हैं । सभी के दु:ख – सुख में तथा मरन – हजन में, छट्ठी बरही में दशकर्म में बहुत ही सक्रियता के साथ क्षेत्र मे भ्रमण किया जा रहा है । श्री राठिया का विगत दिनों एक ही दिन अखिल भारतीय कंवर समाज के कंवर धाम पमशाला के कार्यक्रम में उपस्थित होने के बाद सायं तमनार क्षेत्र के ग्राम मिलूपारा में महिला कब्बड्डी प्रतियोगिता एवं ग्राम गारे की मकर संक्रान्ति मेला में तथा ग्राम बनाई के मकर संक्रान्ति मेला में आयोजित नाटक प्रतियोगिता में में मुख्य अतिथी के तौर उपस्थित हुए । जहाँ आयोजन समिति ने विशाल फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया गया । वहीं हृदय राम राठिया ने नव वर्ष तथा मकर संक्रांति की क्षेत्र की आम जनता को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए अमन चैन और शांति का ईश्वर से प्रार्थना किया है । वहीं हृदय राम राठिया ने यह भी कहा कि वर्ष 2023 लोगों को मिलने और मिलाने का वर्ष कहा है । साथ ही आने वाले विधान सभा चुनाव में लोगों के दु:ख – सुख में काम आने वाले योग्य और अनुभवी प्रत्याशी को विधायक चुनने की नसीहत दी है । वहीं आपको यह भी बता दें कि सरल स्वाभाव के व्यक्तित्व वाले हृदय राम को अपने बीच पाकर क्षेत्र के आम जन मानस बहुत खुश तथा उत्साह में हैं । उनके लगातार दौरे के कारण निश्चित ही कुछ लोगों को चिंता सताने लगी है । उनके राजनैतिक सक्रियता को देखकर अब यह लगाने लगा है कि आगामी विधान सभा चुनाव की तैयारी में जुट गये हैं ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बारिश में भी खेतों तक पहुंचे कृषि अफसर! लैलूँगा के जौफुल धान ने खींचा संयुक्त संचालक का ध्यान, जैविक खेती से किसानों की आय...

लैलूंगा, रायगढ़ | 18 अगस्त 2026बारिश की झड़ी के बीच खेतों में उतरा कृषि विभाग का अमला! लैलूंगा क्षेत्र में सुगंधित जौफुल धान की...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS