spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

हत्या : पिता से विवाद पर बेटे ने लकड़ी से पीटा, वृद्ध की मौत….

● हत्या : पिता से विवाद पर बेटे ने लकड़ी से पीटा, वृद्ध की मौत….

● आरोपी ने अस्पताल में उसके पिता को पेड़ से गिरना बताया, लैलूंगा पुलिस की जांच में सामने आया हत्या का सच….

*रायगढ़* । कल सुबह ग्राम घियारमुडा लैलूंगा के खगेश्वर मांझी (62 साल) को उसके वारिशान ईलाज के लिये सीएचसी लैलूंगा लेकर आये । डॉक्टर द्वारा चेक कर घायल खगेश्वर मांझी को मृत बताया गया । मृतक का बेटा रामलाल मांझी अस्पताल स्टाफ को उसके पिता के पेड़ से गिरने से चोट आना बताया । डॉक्टर ने मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर लैलूंगा पुलिस को सूचना दिये । जांच में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रामशंकर तिवारी अपने स्टाफ के साथ सीएचसी पहुंचे । मृतक के बेटे रामलाल मांझी से पूछताछ के बाद उसे साथ उसके घर लेकर गये । घरवालों से पूछताछ पर रामलाल की लड़की ने बताया कि 18.03.2023 के रात उसके पिता और दादा खगेश्वर के बीच झगड़ा मारपीट हुआ था जिसमें उसके पिता रामलाल ने लकड़ी के फाडी से दादा खगेश्वर को पीटना बताई । रामलाल मांझी से कड़ी पूछताछ करने पर उसने अपने पिता की हत्या करना कबूल कर घटना का वृतांत बताया ।

*आरोपी रामलाल मांझी ( उम्र 35 वर्ष)* बताया कि उसके पिता खगेश्वर मांझी घर के सामनों को बेच देता था । 18.03.2023 को सुबह पिता जी घर के चावल को बेच रहा था जिसे मना किया तो झगड़ा विवाद करने लगा जिसे हाथ मुक्का से मारपीट कर लकड़ी के फाडी से सिर, हाथ, पैर में मारा जिससे वह बेहोश हो गया था । घर परिवार के लोगों को मारपीट, झगड़ा किसी को बताने से मना किया था । घटना के संबंध में गांव के जागेश्वर मांझी के रिपोर्ट पर आरोपी रामलाल मांझी के विरूद्ध हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लेकर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फाड़ी जप्त किया गया है । सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक आर.एस. तिवारी, सहायक उप निरीक्षक टी.आर. खुंटिया, एएसआई चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सुमेश गोस्वामी की प्रमुख भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की कार्रवाईग्राम भकुर्रा के चूड़ामणी गुप्ता पर कर्जा...

ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की कार्रवाईग्राम भकुर्रा के चूड़ामणी गुप्ता पर कर्जा...
Latest
ग्रामीणों को ब्याज पर रकम देकर प्रताड़ित करने वाले आरोपी पर थाना साइबर और लैलूंग... हैवानियत की हदें पार..चाकू की नोक पर किया दुष्कर्म फिर प्राइवेट पार्ट में डाली ल... जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा जिला पंचायत सीईओ ने की जल संचयन एवं आवास योजना की गहन समीक्षा भारत के लिए राहत की खबर, LPG की बड़ी खेप लेकर आ रही ग्रीन शान्वी, होर्मुज किया प... ‘मोर गांव मोर पानी महाभियान’ से जन-जन जुड़ा, दुर्ग बना जल संरक्षण का मॉडल…. मुख्यमंत्री ग्रामीण बस सेवा से गांव-शहर की दूरी हुई कम, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों... छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बा... खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्... मुख्यमंत्री साय के सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रि...