● लैलूंगा पुलिस ने मवेशी तस्करों की तस्करी की विफल, तस्करों से कराये गये 10 कृषिधन मवेशी मुक्त…..

spot_img

● लैलूंगा पुलिस ने मवेशी तस्करों की तस्करी की विफल, तस्करों से कराये गये 10 कृषिधन मवेशी मुक्त…..

● पिकअप वाहन में तस्करी करते 3 मवेशी तस्करों पर पशुक्रूरता के तहत कार्यवाही…..

*रायगढ़* । थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक आर.एस. तिवारी के नेतृत्व पर रात्रि गस्त (दिनांक 05.04.2023) दौरान मवेशियों की तस्करी की मुखबिर सूचना पर लैलूंगा पुलिस द्वारा कोतबा चौंक लैलूंगा के पास नाकेबंदी कर मवेशी तस्करों पर कार्यवाही किया गया है ।

थाना प्रभारी लैलूंगा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पिकअप क्रमांक CG 15 AC 2521 में अवैध रूप से मवेशी भरकर ओडिसा बुचड़खाना ले जा रहे हैं । कोतबा चौक के पास घेराबंदी कर लैलूंगा पुलिस द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक CG 15AC 2521 को रायगढ की ओर से आते समय रोका गया जिसे चेक करने पर पिकप वाहन में 10 नग कृषक मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ठूंस-ठूंस कर भरा गया था । चालक से पूछताछ करने पर अपना नाम रामकुमार चौहान निवासी मयूरनाचा सुवाजोरी थाना बागबहार जिला जशपुर नगर का रहने वाला बताया । उसके साथ परनु राम चौहान और अमित पैंकरा भी थे जो बरकेल से मवेशी खरीद कर ओडिसा बुचडखाना बिक्री करने लेकर जाना बताये जिनके पास मवेशी खरीदी-बिक्री और परिवहन का कोई कागजात नहीं था । *आरोपी 1- रामकुमार चौहान S/o परनू राम चौहान उम्र 28 साल 2- अमित पैंकरा S/o सूरजन सिंह पैंकरा उम्र 33 साल 3- परनू राम चौहान स्व0 गंगाराम चौहान उम्र 60 साल तीनों निवासी ग्राम मयूरनाचा सुवाजोरी बागबहार जशपुर* से 10 नग कृषिधन और पिक अप वाहन की जप्ती कर थाना प्रभारी द्वारा मवेशियों की उचित देखभाल के लिए मवेशियों को सलखिया में रखवाया गया है । आरोपियों के कृत्य पर थाना लैलूंगा में छत्तीसगढ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत कार्यवाही किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ के उचित मार्गदर्शन पर कार्यवाही में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक जशरण चंद्रा, आरक्षक जोन प्रकाश टोप्पो और हेलारियुस तिर्की की प्रमुख भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

CHHATTISGARH NEWS

मल्हार स्कूल मामले में कार्रवाई, प्राचार्य सहित तीन शिक्षक हटाए गए,कलेक्टर के निर्देश पर हुई जांच में दुर्व्यवहार और गंभीर अनियमितताओं की पुष्टि विद्यालय...

बिलासपुर- शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मल्हार में छात्र-छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और विद्यालय की व्यवस्थाओं में अनियमितताओं की शिकायत पर प्राचार्य सहित तीन शिक्षकों...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: ‘ऑपरेशन आघात’ के बीच नशामुक्ति की मुहिम तेज, ग्राम चारमार के ग्रामीणों ने लिया बड़ा संकल्प

रायगढ़, 10 अक्टूबर 2026। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत पुलिस अब कार्रवाई के साथ जनजागरूकता और...