हत्या मामले के ढाई साल से फरार आरोपी तमनार पुलिस के हत्थे चढ़ा … बैहामुड़ा में दबिश देकर किया गिरफ्तार

हत्या मामले के ढाई साल से फरार आरोपी तमनार पुलिस के हत्थे चढ़ा … बैहामुड़ा में दबिश देकर किया गिरफ्तार

एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में तमनार पुलिस को मिली बड़ी सफलता

तमनार पुलिस द्वारा हत्या मामले के फरार आरोपी मुकेश पटेल निवासी रायपारा समकेरा तमनार को कल घरघोड़ा के बैहामुड़ा गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है आरोपी करीब ढाई साल से फरार चल रहा था । जानकारी के मुताबिक 02 दिसंबर 2020 के दोपहर ग्राम रायपारा समकेरा का करन पटेल थाना तमनार आकर गांव के शिवचरण पटेल और उसके लड़के मिलकर ग्राम दनौट के लक्ष्मीधर पटेल, गोविंद पटेल और मुरली पटेल से लाठी डंडा हाथ मुक्का से मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर थाना तमनार में धारा 294, 506, 323, 34 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । प्रकरण की विवेचना दौरान आहतों के चोटों के क्योरी पर प्रकरण में धारा 307 आईपीसी जोड़ा गया ।

विवेचना में जानकारी मिला कि ग्राम समकेरा निवासी शिवचरण पटेल और उसकी बहन के बीच रायपारा तमनार के जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा था, न्यायालय से शिवचरण की बहन निवासी ग्राम दनौट को जमीन की डिग्री मिल गई । 02 दिसंबर 2020 को ग्राम दनौट से मुरलीधर नायक बंशीधर नायक (लक्ष्मीधर नायक) विवादित खेत को नाप कराने पटवारी, कोटवार और गांव के कुछ लोगों के साथ समकेला, तमनार आये थे । जमीन नापते समय सुबह शिवचरण पटेल और उसके लड़के खुशी राम पटेल, मुकेश पटेल तीनों लाठी, डंडा लेकर खेत पर पहुंचे और जमीन नपाने वाले कौन हो कहते हुए लक्ष्मीधर पटेल, गोविंद पटेल और मुरली पटेल को लाठी डंडा हाथ मुक्का से मारपीट किए । तीनों आहतों को सीएचसी तमनार में प्राथमिक उपचार के बाद केजीएच रायगढ़ में भर्ती के लिए ले जाया जा रहा था कि रास्ते में आहत गोविंद पटेल की मृत्यु हो गया । प्रकरण में मृतक की मर्ग डायरी प्राप्त कर धारा 302 आईपीसी जोड़ा गया । अपराध विवेचना दरमियान दूसरे की दिन 03 दिसंबर को तमनार पुलिस द्वारा आरोपी शिवचरण पटेल और उसके लड़के खुशीराम पटेल को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपी मुकेश पटेल घटना के बाद से फरार था । तमनार पुलिस द्वारा मुकेश पटेल के चल-अचल संपत्ति का विवरण तैयार कर गिरफ्तार आरोपियों सहित फरार आरोपी मुकेश पटेल के विरुद्ध धारा 173(8) सीआरपीसी के तहत चालान न्यायालय पेश किया गया ।
एसएसपी सदानंद कुमार द्वारा गंभीर अपराधों के फरार आरोपी की थाना प्रभारियों द्वारा स्वत: जांच, पतासाजी के दिये निर्देशों पर थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा मुखबिर लगाकर फरार आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी । गत दिनों थाना प्रभारी को मुखबिर द्वारा आरोपी मुकेश पटेल के उसके रिश्तेदार के यहां ग्राम बैहामुड़ा, घरघोड़ा में छिपे होने की जानकारी देने पर तत्काल तमनार थाने से स्टाफ द्वारा ग्राम बैहामुड़ा में दबिश देकर आरोपी मुकेश पटेल पिता शिवचरण पटेल उम्र 32 साल निवासी रायपारा समकेरा थाना तमनार को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे कल रात्रि गिरफ्तार कर आज जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है आरोपी के विरुद्ध शीघ्र पूरक चालान पेश किया जावेगा । एडिशनल एसपी संजय महादवेा एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के उचित मार्गदर्शन पर फरार आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रवीण मिंज, प्रधान आरक्षक देव प्रसाद राठिया और आरक्षक भूपेश राठिया की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...