ढाबा के सामने खड़ी बाइक चुराकर घर में छुपा रखा था युवक….

spot_img

● ढाबा के सामने खड़ी बाइक चुराकर घर में छुपा रखा था युवक….

● खरसिया पुलिस ने रजघटा में युवक के घर से चोरी की बाइक की बरामद, आरोपी गिरफ्तार…. *रायगढ* । थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर के सक्रिय सूचना तंत्र पर एक सप्ताह पहले घरघोडा क्षेत्र में ढाबा के सामने से चोरी हुई बाइक को खरसिया पुलिस द्वारा कल शाम मुखबीर सूचना पर ग्राम रजघटा के कमल चौहान (21 साल) के घर दबिश देकर युवक के कब्जे से एक चोरी की मोटरसाइकिल बजाज सिटी 100 बरामद किया गया है। जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 10/04/2023 के शाम थाना प्रभारी खरसिया निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर क मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि ग्राम रजघटा का कमल चौहान अपने घर पर चोरी की मोटरसाइकिल छिपाकर रखा है। थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से सहायक उपनिरीक्षक लक्ष्मी राठौर के हमराह आरक्षक योगेश साहु को रजघटा रवाना कर तस्दीक का निर्देश दिये । खरसिया पुलिस द्वारा दबिश पर *आरोपी कमल कुमार चौहान पिता हरिप्रसाद चौहान उम्र 21 साल निवासी रजघटा खरसिया* के कब्जे से एक मोटरसाइकिल बजाज सिटी 100 सीजी 12 ए. डब्लू. 5435 बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी कमल चौहान ने बाइक को घरघोड़ा के अमलीडीह ढाबा के सामने से एक सप्ताह पहले चोरी कर घर में छिपा रखना बताया है। आरोपी पर थाना खरसिया में धारा 41(1+4) CrPC/379 IPC के तहत कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS