WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

राजपुर राशन दुकानदार सचिव लछ्मी सिदार गया जेल….

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

NHRCCB लैलूंगा अध्यक्ष ने गरीबों के हक का चावल डकारने वाले सचिव को दिखाया जेल का रास्ता…

रायगढ़ । शासकीय उचित मूल्य दुकान राजपुर के संचालक लक्ष्मी प्रसाद सिदार निवासी राजपुर को लैलूंगा पुलिस ने 35,24,700 रूपये के राशन के गबन मामले में गिरफ्तार कर कल न्यायिक रिमांड पर जेएमएफसी घरघोड़ा के न्यायालय पेश किया गया है ।

जानकारी के मुताबिक उचित मूल्य दुकान में राजपुर राशन वितरण में गडबड़ी को लेकर हितग्राही द्वारा कलेक्टर महोदय रायगढ़ को शिकायत किया गया था जिसकी खाद्य निरीक्षक श्रीमती प्राची सिन्हा द्वारा जांच कर संचालक पर कार्यवाही के लिये थाना लैलूंगा में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया, प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन पर 10 अप्रैल को थाना लैलूंगा में उचित मूल्य दुकान के संचालक एवं ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद सिदार पर धारा 409 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

शिकायत के अनुसार उचित मूल्य दुकान के आवक-जावक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन पर माह फरवरी तक कुल 271.11 क्विंटल चावल, 20.91 क्विंटल शक्कर, 2.73 क्विंटल नमक, 9.41 क्विंटल चना कुल किमती 35,24,700/-रूपये का उचित मूल्य दुकान के संचालक ग्राम पंचायत सचिव लक्ष्मी प्रसाद सिदार द्वारा हितग्राहियों को वितरण न कर शासकीय संपत्ति को गबन करना पाया गया । अपराध पंजीबद्ध के बाद से आरोपी लक्ष्मी प्रसाद फरार था, थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए मुखबीर लगा रखे थे ।

कल दोपहर आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना पर एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में लैलूंगा पुलिस टीम राजपुर रवाना हुई जहां फरार आरोपी लक्ष्मी प्रसाद सिदार पिता देवांगन सिदार उम्र 41 वर्ष निवासी राजपुर थाना लैलूंगा को दबिश पकड़ा गया है । लैलूंगा पुलिस द्वारा खाद्य अधिकारी का जांच प्रतिवेदन एवं खाद्यान्न प्राप्ति की ऑनलाइन जानकारी की जब्ती बनाई गई साथ ही गवाहों के कथन लेकर अन्य संबंधित दस्तावेजों को साक्षी के लिए जप्त किया गया है । गिरफ्तार आरोपी से उचित मूल्य दुकान की वितरण पंजी पेश करने का नोटिस दिए जाने पर आरोपी लक्ष्मी प्रसाद सिदार पंजी प्रस्तुत नहीं किया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक रमाशंकर तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

RAIGARH NEWS

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 10 सितंबर । तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर...