spot_img
spot_img

स्टेडियम निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में, करोड़ों का कार्य ठेके पर लेकर ठेकेदार ने दे दिया पेटी कांट्रेक्टर को

spot_img
spot_img
spot_img

स्टेडियम निर्माण का कार्य ठंडे बस्ते में, करोड़ों का कार्य ठेके पर लेकर ठेकेदार ने दे दिया पेटी कांट्रेक्टर को

– नगरीय प्रशासन मंत्री का धौंस दिखा, कार्य से ज्यादा का भुगतान करवा चुका अब तक ठेकेदार

कोण्डागांव– जिला मुख्यालय कोण्डागांव के कनेरा रोड पर विधायक मरकाम का ड्रीम प्रोजेक्ट स्टेडियम निर्माण कार्य, जिसकी लागत सात करोड़ से अधिक की है मैं तिरुपति कंस्ट्रक्शन रायपुर के द्वारा किया जा रहा है। जिसके निर्माण कार्य मे लगातार अनियमितता की शिकायतें आती रही है, वहीं निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते स्थानीय खिलाड़ियों को परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा है । निर्माणकार्य में लगातार मिल रही शिकायत पर पीसीसी चीफ सह कोंडागांव विधायक मोहन मरकाम जब निर्माण स्थल पहुंच औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य से असंतुष्ट आये वही ठेकेदार को जल्दी कार्य पूर्ण करने फोन पर ही फटकार लगाते नजर आए।

–अपने रसूख का फायदा उठाते ठेकेदार ने निर्माण से ज्यादा करवा लिया अपना भुगतान –

वही जब मीडिया ने कार्य की धीमे निर्माण एवं अनियमितता पर जब पूछना चाहा तो इंजीनियर ने कहा कि
ठेकेदार को कुछ बोलने से कहीं भाग ना जाएं, क्योंकि अपने रसूख व पहुंच का फायदा उठाते ठेकेदार ने निर्माण कार्य से अधिक का भुगतान अब तक करवा लिया है इसी कारण से लागत राशि की आधे से ज्यादा पेमेंट भी ठेकेदार के खाते में जमा की जा चुकी है। धीमी गति से चल रहे कार्य को 4साल से अधिक समय लग चुका है। व शासन प्रशासन मूक दर्शक बना तमाशा देख रहा है, क्योंकि ठेकेदार अपने आप को सीधे नगरीय प्रशासन मंत्री का करीबी होने का हवाला देते धौस जमाने की कोशिश करता रहता है।

–18 माह में बनने वाला स्टेडियम 4 वर्ष बाद भी अधूरा –

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सह कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम के ड्रीम प्रोजेक्ट स्टेडियम स्थानीय खिलाड़ियों की मांग के अनुरूप उनके खेल को बेहतर बनाने के लिए सर्वसुविधा युक्त स्टेडियम की स्वीकृति 4 वर्ष पहले दिलाई गई थी, जोकि 18 माह में बनकर तैयार होना था। लेकिन ठेकेदार की लापरवाही के चलते कार्य सबलेट कर पेटी कॉन्ट्रैक्टर को कार्य दिया गया, नतीजतन 4 वर्ष पूर्ण होने के बाद भी निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है, और ना तो पेटी कॉन्ट्रैक्टर कार्य कर रहा है और ना ही तिरुपति कंस्ट्रक्शन द्वारा कार्य किया जा रहा है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

CHHATTISGARH NEWS

सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 08 आरोपी गिरफ्तार, ₹14,700 नगद सहित 07 दोपहिया वाहन एवं 07 मोबाइल जब्त

जिला कोरबा में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं जुआ खेलने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक कोरबा से प्राप्त...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना : नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

दो साल तक शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप, पॉक्सो एक्ट के तहत आरोपी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया      ...