विक्रमपाली से कर्राकोट पीडब्ल्यूडी रोड का किया जा रहा घटिया निर्माण

विक्रमपाली से कर्राकोट पीडब्ल्यूडी रोड का किया जा रहा घटिया निर्माण

ग्रामीणों की शिकायत पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक

बरमकेला:- विकासखंड बरमकेला से महज 5 किलोमीटर की दूरी पर विक्रमपाली से कर्राकोर्ट पीडब्ल्यूडी रोड का काम चल रहा है। जो घटिया व गुणवत्ता हीन निर्माण किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी का काम ग्रामीणों के सोने पर रात को किया जा रहा निर्माण जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक से शिकायत कर अवगत कराया है। जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक ने ग्रामीणों की शिकायत सुन तत्काल मौके पर पहुंचकर पीडब्ल्यूडी रोड का निरीक्षण कर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और विक्रम पाली से कर्राकोट पीडब्ल्यूडी रोड को सही व गुणवत्ता पूर्ण काम कराने की भी हिदायत दी। विदित हो कि पीडब्ल्यूडी रोड में चल रहे काम जिसका पहला कोड 50mm और दूसरा कोड 20 एमएम लगभग 70 एमएम का मोटा होना जरूरी है। तो वही विक्रमपाली से कर्रकोट पीडब्ल्यूडी रोड को सही मात्रा व सही तरीका से मोटा ही बनाया जा रहा है। तो वही जगह-जगह बेस को समतली भी नहीं किया जा रहा है। जिससे जगह जगह कहीं गड्ढा तो कहीं ऊपर हो रहा है। ग्रामीणों का यह भी शिकायत है कि ठेकेदार द्वारा सुखा डस्ट को डंपर में लोड कर भिजवाया जा रहा है। और उसे डाला जा रहा है जिससे डस्ट सही तरीका से नहीं दब रहा और उसी के ऊपर में डामरीकरण किया जा रहा है जिससे सही तरीके से रोड नहीं दब रहा और जगह जगह उखड़ता जा रहा है। ऊपर से नाली को भी रोड से नीचे बनाया गया है जिससे नाली में रोड के अगल-बगल के मिट्टी जाकर नाली में जम रहा है ग्रामीणों के लाख मना करने के बावजूद भी पीडब्ल्यूडी का काम रात को ही चल रहा है। तो वही मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य ने जब इंजीनियर दासे से बात की तो इंजीनियर द्वारा गोल मोल जवाब दिया गया जिससे ग्रामीण व जिला पंचायत सदस्य असंतुष्ट व गुस्सा नजर आए।
मौके पर जिला पंचायत सदस्य ने जिला अधिकारी खामरा से बात की तो जिला अधिकारी खामरा ने कहा कि मैं एसडीओ को तत्काल निरीक्षण व जांच करने कल भेजता हूं और अगर पीडब्ल्यूडी के काम में गुणवत्ताहीन पाया जाता है तो तो ठेकेदार के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही किया जाएगा कह कर आश्वासन दिया गया है।

कर्राकोट विक्रमपाली रोड की निरीक्षण हेतु जिला पंचायत सदस्य अजय जवाहर नायक के साथ जनपद सदस्य प्रतिनिधि राज किशोर पटेल भाजपा नेता गजानंद गड़तिया सरपंच, पंचगड़ व भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

धान खरीदी घोटाले में 4 और आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद सारंगढ़-बिलाईगढ़, थाना सरिया पुलिस ने धान उपार्जन केंद्र साल्हेओना (पंजीयन क्रमांक 245) में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...