जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़


सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मक रीलों के माध्यम से हेलमेट, सीट बेल्ट एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश देकर सड़क सुरक्षा के प्रति जनजागरूकता फैलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवहार को बढ़ावा देना था।
विजेताओं को सम्मानित कर उनके रचनात्मक प्रयासों की सराहना की गई तथा सड़क सुरक्षा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

प्रथम स्थान –  सैययद कैसर हुसैन निवासी विष्णु बागान जशपुर को ₹2001/- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्रदान किया गया।

द्वितीय स्थान –  मनोज कुशवाहा,  निवासी जशपुर को ₹1001/- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्रदान किया गया।

तृतीय स्थान – अक्षय कुमार यादव, निवासी नवाटोली जषपुर को ₹501 /- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्रदान किया गया।


                              डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह के निर्देषन एवं मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन, विशेषकर युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से जशपुर पुलिस द्वारा हेलमेट एवं सीट बेल्ट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसके अंतर्गत रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, प्रतियोगिता में जिलेभर से बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सड़क सुरक्षा संबंधी संदेशों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत किया।
                               दूसरे चरण के प्रतियोगिता के विजेताओं को आज पुलिस कार्यालय जशपुर में डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह द्वारा आमंत्रित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विजेताओं को नगद पुरस्कार राशि, हेलमेट, प्रमाण-पत्र एवं 03 लीटर पेट्रोल प्रदान कर उनके प्रयासों की सराहना की गई तथा भविष्य में भी सामाजिक जागरूकता अभियानों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
                                प्रतियोगिता में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में रील मेकिंग प्रतियोगिता में विष्णु बागान निवासी शिक्षक सैयद कैसर हुसैन ने प्रथम स्थान प्राप्त कर ₹2001 /- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्राप्त किया। जशपुर के ही श्री मनोज कुशवाहा द्वितीय स्थान पर रहे, जिन्हें ₹1001 /- नगद पुरस्कार एवं हेलमेट प्रदान किया गया। वहीं नवाटोली निवासी श्री अक्षय कुमार यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
                             सम्मान समारोह के दौरान डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर द्वारा सभी विजेताओं से सड़क सुरक्षा के प्रति उनके अनुभव, विचार एवं सुझाव भी साझा कराए गए। विजेताओं ने बताया कि हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को काफी हद तक यातायात नियमों का पालन कर रोका जा सकता है। साथ ही उन्होंने युवाओं से सोशल मीडिया का सकारात्मक उपयोग करते हुए सड़क सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की।
                              इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार, उप पुलिस अधीक्षक के.आर. चौहान, सहित विजेताओं के साथीगण एवं परिजन उपस्थित रहें।
                               डीआईजी एवं एसएसपी जशपुर डाॅ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि:- “सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का संकल्प है। जशपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को जन आंदोलन का स्वरूप देने के लिए निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। रील मेकिंग एवं सेल्फी प्रतियोगिता जैसे रचनात्मक प्रयासों से युवा वर्ग बढ़-चढ़कर जुड़ रहा है और यातायात नियमों के प्रति सकारात्मक सोच विकसित हो रही है, उन्होंने सभी नागरिकों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने एवं अन्य यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...