पाटन ब्लाक के अमलेश्वर में अवैध प्लाटिंग करने वालो का खसरा ब्लॉक करने के एसडीएम ने दिए निर्देश

पाटन विनय सिंह की रिपोर्ट दुर्ग


पाटन/ नगर पंचायत अमलेश्वर क्षेत्र में हो रहे अवैध प्लाटिंग पर राजस्व विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सीजी मितान में खबर प्रसारित होने के बाद आज एसडीएम विपुल गुप्ता ने इस पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार एवं पटवारी को तत्काल प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए । प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के बाद एसडीएम पाटन श्री गुप्ता ने विभिन्न किसान जो अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं उन किसानों के जमीन का खसरा नंबर ब्लॉक करने के आदेश जारी किया है। बता दे कि एक दिन पहले ही सीजी मितान ने प्रमुखता से खबर प्रसारित किया था कि अमलेश्वर नगर पंचायत बनने के बाद इस क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग करने वालों की संख्या बढ़ गई है। साथ ही वह माफियाओं की बाढ़ आ चुकी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत अमलेश्वर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अवैध प्लाटिंग करने का काम जोरों से चल रहा है। इसकी खबर प्रसारित होने के बाद तत्काल एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता ने तत्काल एवं संबंधित हल्का पटवारी को निर्देश जारी किया कि जितनी जल्दी हो सके अवैध प्लाटिंग करने वालों की प्रतिवेदन प्रस्तुत की जाए। इसके बाद आज सुबह नायब तहसीलदार आलोक वर्मा ने अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इसके बाद एसडीएम विपुल कुमार गुप्ता ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त अवैध प्लाटिंग करने वालों को के खाता को ब्लॉक करने के आदेश जारी किया है । बता दें कि अमलेश्वर राजधानी रायपुर से लगे होने के कारण भू माफियाओं का गढ़ बनता जा रहा है । इन पर अंकुश लगाने के लिए राजस्व विभाग को बहुत बड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...