महाजेंको को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा दोहरे रवैये को लेकर लगा रहे गंभीर आरोप…

महाजेंको को लेकर स्थानीय प्रशासन के द्वारा दोहरे रवैये को लेकर लगा रहे गंभीर आरोप…

बैठक का जनप्रतिनिधि प्रभावित किसान कर रहे विरोध

महाजेंको कंपनी की सर्वेक्षण बैठक को लेकर घरघोडा एसडीएम ने पूर्व में कुछ चुनिंदा लोगो को बुलाया गया था परंतु अधिक संख्या में किसानों के पहुँचने के कारण बैठक को स्थगित करना पड़ गया बैठक के लिए पहुँचे कुछ ग्रामीणों को भीषण गर्मी में पानी और बैठने की व्यवस्था तक नही दी गई थी, जिसे लेकर किसानों में आक्रोश ब्याप्त हो गया है अगली बैठक के लिए भीषण गर्मी में 9 जून की तिथि निर्धारित किया गया था । परन्तु सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार घरघोडा एसडीएम द्वारा बैठक को अपरिहार्य कारणों से स्थगित करने की जानकारी मिल रही है । गौरतलब है की सर्वे की बैठक को लेकर किसान काफी आक्रोशित और चिंतित भी हैं क्योंकि इस बैठक के प्रभाव से उनका जल, जंगल, जमीन सब कुछ छीन जाना है। बहरहाल इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर की जाने वाली बैठक का ग्रामीण इंतजार कर रहे हैं जिससे की वे अपनी समस्याओं को प्रशासन को बता सकें और अपनी जिज्ञासाओं को शांत कर सकें। महाजेंको प्रभावित किसानों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है कि जिस तरह घरघोडा एसडीएम के द्वारा सभागार भवन के उद्घाटन के लिए महाजेंको की मिठाई का वितरण किया गया उसी तरह से बार बार बैठक को निरस्त करना कई सवालों को जन्म देता है ।

डॉ हरिहर पटेल (प्रभावित ग्रामीण) ग्राम पंचायत गारे

महाजेनको कम्पनी के संबंध में एसडीएम ऑफिस में बैठक रखा गया था उस बैठक में मैं भी उपस्थित रहा। वहां मैंने कम्पनी के 2-4 लोगों का परिचय सुना तो उनसे बोला की 14 ग्राम पंचायतों से NOC नहीं ली गई और ना ही कोई ग्राम सभा रखी गई है , ऐसे कैसे किस आधार पर आपको स्वीकृति दे दी गई है । कम्पनी के लोगों ने कहा की उन्हें शासन द्वारा स्वीकृति दी गई है तब मैंने उनसे कहा की आप हर गाँव में जाइये उनकी समस्या और उनका विचार पूछिए तब आगे कुछ बात रखिये, फिलहाल हम लोग कम्पनी का पुरजोर विरोध करते हैं ।

वर्जन

शिवपाल भगत (सरपंच) ग्राम पंचायत सारसमाल

शिवपाल भगत (सरपंच) ग्राम पंचायत सारसमाल

सारसमाल – मुड़ागांव, सराईटोला और रोडोपाली में भारी विरोध का है इसी वजह को भाँपते हुए शासन द्वारा बैठक स्थगित की गई होगी, क्षेत्र में कहीं कहीं ड्रोन सर्वे की बात भी कही जा रही है, इसके बारे में पता लगाता हूँ। इस तरह के एसडीएम के द्वारा इस षडयंत्र पूर्वक बैठक का हम पुरजोर विरोध करते है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...