टोनही कहकर महिला से मारपीट करने वाला एक साल से पुलिस से लुकाछिपी करने वाला फरार आरोपी चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे

टोनही कहकर महिला से मारपीट करने वाला एक साल से पुलिस से लुकाछिपी करने वाला फरार आरोपी चढ़ा घरघोड़ा पुलिस के हत्थे

एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में थाना प्रभारी शरद चंद्रा के नेतृत्व में आज एक साल से फरार आरोपी थाना घरघोडा पुलिस के कब्जे में
अप.क्र. 404/2022 धारा 452, 294, 506, 323, 34 भादवि 4,5 छ.ग. टोनही अधि. के आरोपी – सुर्या दास महंत पिता लक्ष्मी दास महंत उम्र 30 वर्ष सा. छोटे गुमडा थाना घरघोडा जिला रायगढ को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया

घरघोड़ा थाना में प्रार्थिया के द्वारा थाना उपस्थित आकर दिनांक 22.सितंबर 22 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि घटना दिनांक 19 सितंबर 2022 को प्रार्थिया धरमजयगढ जाने के लिये घर के सामने बस का इंतिजार कर रही थी कि दोपहर 2.30 बजे मनबंधु दास महंत हाथ में फरसी लेकर जान से मारने की धमकी देते घर आंगन में आया और घर के उपर चढ गया। कुछ देर बाद बस आ गई और प्रार्थिया बस में चढकर धरमजयगढ चली गई। दिनांक 20.09.2022 को रात्रि में खाना खाकर सो रहे थे कि रात्रि करीबन 8.30 बजे मनबंधु दास प्रार्थिया के घर के दरवाजा खटखटाया तो प्रार्थिया के ननंद फुलमति दरवाजा खोली तो मनबंधु दास महंत, सुर्या दास एवं दीप शिखा तीनो घर अंदर घुसकर भरे शब्दो में धमकी देकर गाली गलौज कर प्रार्थिया के पति के बाल पकडकर मारपीट किये है। प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान प्रार्थिया गवाहों के कथन घटनास्थल निरीक्षण से टोनही कहकर अपमानित करना पाये जने से प्रकरण में प्रकरण में धारा छ.ग. टोनही अधि. 4,5 जोडी गई है। प्रकरण के आरोपीगण मनबंधु दास महंत एवं दीपशिखा महंत दोनो माननीय उच्च न्यायालय बिलासपुर के अग्रिम जमानत देने पर अग्रिम जमानत है। प्रकरण के आरोपी सुर्या दास महंत घटना दिनांक से फरार था जिसे पता तलाश कर गिर. कर रिमांड पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

CHHATTISGARH NEWS

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रायपुर में अत्याधुनिक‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ

400 अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन एवं 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिखाई हरी  एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित सेवा से पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी,...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले के पंचायत बरभौना में 24.69 लाख के विकास कार्यों का जिला पंचायत अध्यक्ष शिखा रविन्द्र गबेल के हाथों हुआ शिलान्यास

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गढ़ रहा नवां छत्तीसगढ़जिले के ग्रामीण अंचलों को मिलेगा बेहतर सुविधाओं का विस्तारबढ़ेगा क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक गतिविधियां, दूरस्थ गांवों...