अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम स्थापना दिवस व परमपूज्य कपालिक धर्म रक्षित रामजी का अवतरण दिवस मनाया मनाया गया

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू की रिपोर्ट

अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम स्थापना दिवस व परमपूज्य कपालिक धर्म रक्षित रामजी का अवतरण दिवस मनाया मनाया गया

लैलूंगा- अघोरपीठ जनसेवा अभेद आश्रम ट्रस्ट पोड़ी(दलहा)
अकलतरा जिला जांजगीर से संबंधित आश्रम पाकरगांव में दिनांक 12.06.2022 दिन रविवार को अघोर पीठ
जन सेवा अभेद ट्रस्ट के परमपूज्य कपालिक धर्म रक्षित रामजी का अवतरण दिवस एवं ग्राम-पाकरगांव (जूनापारा) तह. – लैलूंगा, जिला-रायगढ़ में आश्रम का स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर पोड़ीदल्हा अकलतरा ट्रस्ट से संत पूज्य श्री शाहीबाबा जी की गरिमामय उपस्थित रही।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार प्रातः 8 बजे पाकरगांव में स्थित आश्रम के परिसर की साफ सफाई तथा वृक्षारोपण एवं 9 बजे आश्रम स्थल पर ध्वज पूजन व अघोरानांम् का संकीर्तन किया गया। प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कार्यक्रम स्थल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर एलोपैथिक डॉ धरम साय पैकरा व आयुर्वेदिक डॉ नरेंद्र नायक द्वारा दोनो चिकित्सा पध्दति से मरीजो का जांच एवं परामर्श तथा निःशुल्क दवायें एवं औषधियों का वितरण किया गया जिसमें लगभग 84 क्षेत्रवासी लाभान्वित हुए। दूरदराज से आये समस्त धर्मप्रेमियों श्रद्धालुओं तथा मरीजों के लिए आश्रम स्थल पर भोजन प्रसाद की ब्यवस्था भी की गयी थी।अघोरपीट जन सेवा अभेद आश्रम ट्रस्ट पाकरगांव के स्थापना एवं अवतरण दिवस के शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अघोर संत दर्शन लाभ कर ग्रामवासी अविभूत हुए।कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के अध्यक्ष डॉक्टर धरम पैकरा, उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल व के सी चौधरी, सचिव महेश्वर प्रसाद यादव सहसचिव चमार सिंह, सदस्यगण जे एस तोमर,आयुर्वेदाचार्य डॉ नरेंद्र नायक, भेखराम पटेल,आनंदराम चौहान,अगम साय, उज्जवल साय,कपिल चौहान, प्रसन्न यादव,मनमोहन सिदार,आशीष चौहान,मनीष यादव आदि का सहयोग रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...