spot_img
Thursday, February 19, 2026
Thursday, February 19, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की 4 मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार……

खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही में चोरी की 4 मोटर सायकल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार……

*रायगढ़* । मोटर सायकल चोरियों पर अंकुश लगाए जाने की दिशा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा व एसडीओपी धरमजयगढ़ श्रीमती निमिषा पांडे के मार्गदर्शन पर खरसिया पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा मुखबिरों का जाल बिछाकर रायगढ़, खरसिया,सक्ती थाना क्षेत्र में दुपहिया वाहनों की चोरियों में संलिप्त दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनसे 4 मोटरसाइकिलें बरामद की गई है । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 08.08.2023 को ग्राम देहजरी के दिगंबर चौहान (40 साल) द्वारा उसके मकान से बीती रात उसकी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल सीजी 13 Z 3516 चोरी की रिपोर्ट थाना खरसिया में दर्ज कराया गया था जिसकी पतासाजी के लिए खरसिया पुलिस द्वारा की जा रही थी । इसी बीच खरसिया पुलिस को मुखबिर से ग्राम अंजोरीपाली खरसिया के शिवचरण महंत के पास ग्राम देहजरी से चोरी बजाज प्लैटिना मोटरसाइकिल के होने की सूचना मिली । मुखबीर की पुख्ता संदेह पर पुलिस ने संदेही शिवचरण को हिरासत में लेकर पूछताछ की जिसके पास से ग्राम देहजरी से चोरी मोटर सायकल के अलावा एक और चोरी की मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स लाल काला रंग क्रमांक सीजी 13 CK 3273 मिला । आरोपी शिवचरण ने उसके साथी खिलेश्वर उर्फ सोनू यादव निवासी अंजोरीपाली के साथ मिलकर खरसिया और सक्ती क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी को अंजाम देना बताया जिसके बाद खरसिया पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा छापेमारी कर आरोपी खिलेश्वर उर्फ सोनू यादव को हिरासत में लिया गया । दोनों के कब्जे से ग्राम देहजरी से चोरी हुई 01 मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना, 02 मोटर सायकल हीरो होंडा सीडी डीलक्स और 01 हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल जप्त किया गया है । दोनों आरोपी (1) शिवचरण महंत पिता इतवार दास उम्र 27 वर्ष निवासी अंजोरीपाली (2) खिलेश्वर उर्फ सोनू यादव पिता रवि यादव उम्र 19 वर्ष निवासी अंजोरीपाली थाना खरसिया को चोरी के पंजीबद्ध अपराध तथा धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । जप्त मोटरसाइकिल के स्वामियों का पतासाजी किया जा रहा है । संपूर्ण कार्यवाही में थाना खरसिया के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी नारायण राठौर, प्रधान आरक्षक शिव वर्मा, विशोप सिंह, बृजमोहन नायक साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल, उपनिरीक्षक नंदकिशोर गौतम, आरक्षक महेश पंडा, धनंजय कश्यप, प्रताप बेहरा और विकास प्रधान की विशेष भूमिका रही ।

आरोपियों से बरामद मोटर सायकल

(1) मोटरसाइकिल बजाज प्लैटिना क्रमांक सीजी 13 Z 3516
(2) होंडा सीडी डीलक्स लाल काला रंग क्रमांक सीजी 13 CK 3273 इंजन नंबर HA 11ECC 9413818 चेचिस नंबर MBLHA11ENC 9403437
(3) हीरो एचएफ डीलक्स क्रमांक सीजी 14 MQ 9047 इंजन नंबर MBLHAW 143N4A24574 चेचिस HA 11ESN 4A 3402
(4) हीरो ग्लैमर लाल काला रंग क्रमांक ऑडी 26 B 6954 चेचिस नंबर MBLJAR 0214M 41677 इंजन नंबर JA06ERHGM 41700

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा        रायगढ़,...
Latest
चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड — दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और... मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता: रायगढ़ में ‘टेली मानस’ और ‘टोरेंट प्रोजेक्ट’ से ... शासकीय आईटीआई परिसर, घरघोड़ा में प्लेसमेंट कैंप 24 फरवरी को, 480 से अधिक पदों पर... ऑपरेशन आघात के तहत कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता — एनडीपीएस एक्ट का फरार आरोपी परम... पिता ने की अपने ही बेटी की टांगी से मारकर हत्या, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल निर्वाचक नामावली के अंतिम प्रकाशन पर राजनीतिक दलों की बैठक 21 फरवरी को
मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक घुटना व कूल्हा प्रत्यारोपण सर्जरी की सुविधा उपलब्ध राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 22 फरवरी को

रायगढ़ में 14 परीक्षा केंद्रों प...
जिले में 01 मार्च से लगेगा समाधान शिविर, जन समस्याओं का होगा त्वरित निराकरण
अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें थाना प्रभारी....एसएसपी शशि म...