WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

गोंड़ समाज ने मनाई वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवम छात्र छात्रा सम्मान कार्यक्रम…..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

लैलूंगा/गोंड़ समाज ने मनाई वीरांगना महारानी दुर्गावती बलिदान दिवस एवम छात्र छात्रा सम्मान कार्यक्रम गोंडवाना गोंड समाज कर्मचारी संघ राठ क्षेत्र के तत्वाधान में दुर्गावती बलिदान दिवस सह प्रतिभावान छात्र छात्रा एवं सेवानिवृत कर्मचारियों का सम्मान समारोह समाजिक भवन पाकरगाँव में किया गया जिसमें जिला पंचायत सदस्या श्रीमती यशोमती सिदार जी के मुख्य आतिथ्य व गोंडवाना गोंड महासभा जिला इकाई रायगढ़ के जिला अध्यक्ष श्री रतन सिंह पोर्ते जी ,श्रीमती स्नेह लता महिला प्रभाग अध्यक्ष, दीपक सिदार युवा प्रभाग जिलाध्यक्ष, हृदय दाऊ जिला उपाध्यक्ष,महेन्द्र सिदार ,दिलेश्वर सिदार,अहिबरन,रुकराम, शांति बाई, देवमती,के विशिष्ट आतिथ्य सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मनमोहन सिंह नेताम ब्लाक अध्यक्ष गोंड समाज विकास समिति राठ क्षेत्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़ादेव की पूजा आरती के साथ हुआ। तत्पश्चात महारानी दुर्गावती के छायाचित्र पर दीप बत्ती प्रज्वलित कर गोंडवाना सम्राज्ञी दुर्गावती जी की वीरता, साहस एवं युद्ध कौशलता पराक्रम की गाथा पर विचार प्रकट करते हुए स्वर्णिम गोंडवाना के इतिहास को याद किया गया। महारानी दुर्गावती जी के साहस से प्रेरित होने उनके वीरगति को प्राप्त बलिदान दिवस 24 जून को बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक अर्जित कर उत्तीर्ण करने वाले छात्र, विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के माध्यम से चयनित होने वाले छात्रों एवं युवाओ को प्रशस्ति पत्र मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस गौरवशाली दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग, बैंकिंग, व पंचायत विभागों से सेवानिवृत हुए कर्मचारी जिन्होंने अपना जीवन शासकीय कार्य को पूरी निष्ठा के साथ अमलीजामा पहनाया, उन्हें सम्मानित किया गया। कक्षा 10वी, 12वी के शीर्ष तीन स्थान प्राप्त करने वाली छात्रों को मेडल, प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। सत्र 2021-22 में कक्षा 10वी में प्रथम रौनक मरावी पिता भोगीलाल मरावी बांसडाण्ड , द्वितीय कु. रवीना सिदार और तीसरे स्थान पर कु.प्रियंका सिदार पिता सुन्दर साय कक्षा 12 वी में प्रथम कु. ऋतू सिदार पिता सुन्दर साय कटंगपारा द्वितीय पंकज सिदार पिता धनसाय सिदार रुडूकेला व तीसरे स्थान पर कु. पुष्पा सिदार पिता उद्धव जगत पाकरगाँव रही। श्री संतोष कुमार पोर्ते ( से. नि. प्रधान पाठक ) ढोर्रोबीजा द्वारा प्रदाय बालिका शिक्षा विशेष प्रोत्साहन सम्मान कक्षा 10वीं से प्रथम कु रवीना सिदार द्वितीय कु. प्रियंका सिदार, व तृतीय कु. कुमकुम सिदार कक्षा 12वीं से प्रथम कु.ऋतु सिदार, द्वितीय कु.पुष्पा सिदार एवं तृतीय कु.तिरुपमा सिदार को अंजलि पोर्ते बालिका शिक्षा सम्मान स्मृति चिन्ह मेडल प्रशस्ति पत्र सह राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री डी. एस. सिदार (पोर्ते )जी प्राचार्य द्वारा प्रदाय छग टॉप टेन में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 10000/- का प्रोत्साहन राशि, महुआडीही के लाल छग टॉप टेन में 98 % प्राप्त कर जगह बनाने वाले योगेश कुमार सिदार पिता लच्छन सिदार माता श्रीमती गायत्री सिदार को प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित उमेश पोर्ते, सुमन सिदार, पूनम सिदार, सुक्रिता सिदार, खुलेश्वरी, मनीषा, दीपक, देवकुमार, लोकेश प्रताप, परमेश्वर, खिलेश्वरी, पीयूष नेताम, अमन, भोजराज, यशदीप mbbs, हर्षदीप मेडिकल को मैडल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति प्रदान कर सम्मानित किया गया। सेवानिवृत कर्मचारी श्री टेकराम सिदार बैंकिंग सेवा, श्री चित्रसेन सिदार पंचायत सचिव, अगम साय सिदार व्याख्याता, अघन साय सिदार प्रधान पाठक, जगदेव सिदार प्रधान पाठक संतोष सिदार प्रधान पाठक, मुनूराम सिदार प्रधान पाठक चतुर्भुज सिदार पंचायत सचिव,, सोनसाय सिदार प्रधान पाठक विजय पाल सिंह सैनिक जी को समाज की ओर से शाल श्रीफल सम्मान पत्र गोंडवाना इतिहास की किताब भेंट कर सम्मानित किया गया। गोंड समाज विकास समिति की ओर से सभी सम्मानित जनों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें दी गयी।इस गौरव शाली दिवस पर विशेष रूप से रूपसिंह,इस्वर,अजय,प्रमोद,रूपधर,विजयराज, गोपाल,चक्रधर, महेन्द्र, राहुल,रहे साथ ही संचालन भवन पोर्ते, बलराम नेटी,दीपक सिदार के द्वारा सफल संचालन किया गया कार्यक्रम में पालक, समाज प्रमुख, संगठन पदाधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित थे।अंतिम में कर्मचारी अध्यक्ष सत्यनारायण के द्वारा सभी को बधाई देते हुए समापन की घोषणा किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं...

CHHATTISGARH NEWS

पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं...

RAIGARH NEWS

यू-विन पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणगर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की डिजिटल निगरानी पर दिया जोर

सही एवं समयबद्ध आंकड़ा प्रविष्टि से मजबूत होगी टीकाकरण व्यवस्थारायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यू-विन पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं...