spot_img
Sunday, March 29, 2026
Sunday, March 29, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से सारंगढ़ ब्लॉक के चार सड़कों का 19 करोड़ 93 लाख 95 हजार की लागत से डामरीकरण सड़क का होगा निर्माण

विधायक उत्तरी जांगड़े के प्रयास से सारंगढ़ ब्लॉक के चार सड़कों का 19 करोड़ 93 लाख 95 हजार की लागत से डामरीकरण सड़क का होगा निर्माण

करोड़ों रुपए के लागत से स्वीकृत सड़कों के निर्माण से क्षेत्र वासियों को आवागमन के लिए होगी सुविधा

विधायक उतरी जांगड़े ने विधानसभा चुनाव के ठीक पहले क्षेत्रवासियों को नई सड़कों की दी सौगात

विधायक उत्तरी जांगड़े ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का जताया आभार

क्षेत्र के लिए मिल का पत्थर साबित होगा सड़कों का निर्माण

सारंगढ़ विधानसभा में सड़कों का बिछेगा जाल–उत्तरी जांगड़े

सारंगढ़।विधानसभा चुनाव को महज 2 माह शेष है ऐसे में सभी पार्टिया चुनावी तैयारी में जुटी है तो एक तरफ श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक अपनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हैं। जिसमें उन्हें बड़ी सफलता मिली है एक के बाद एक सौगात क्षेत्रवासियों को दे रही है और सारंगढ़ विधानसभा में विकास की गंगा बह रही है।यहाँ यह बताना लाजमी है कि लंबे समय से अपेक्षित सड़कों को लेकर सारंगढ़ ब्लॉक के विभिन्न ग्रामों के ग्रामीणजन उतरी जांगड़े विधायक से लगातार सड़क की मांग करते रहे हैं जिसे ध्यान में रखते हुए लोगों के आवागमन सुविधा को सुगम बनाने उतरी जांगड़े प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू से क्षेत्र की समस्याओं को लगातार अवगत करा कर सड़कों की स्वीकृति के लिए मांग करती रही जिसका सुखद परिणाम यह रहा कि आज विभिन्न क्षेत्र के 4 सड़कों की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है जो सारंगढ़ विधानसभा के लिए बहुत बड़ी सौगात है। सड़कों की स्वीकृति पर नजर डालें तो डंगनिया से रीवापार पहुंच मार्ग लंबाई 2.5 किलोमीटर लागत राशि 3 करोड़ 72 लाख 69 हजार, खैरा छोटे से भेड़वन मुख्य मार्ग से कौवालाल सुआ लाल तक पहुंच मार्ग लंबाई 4 किलोमीटर लागत 5 करोड़ 78 लाख 35 हजार,गोपाल भौना से कपिस्दा पहुंच मार्ग लंबाई 5 किलोमीटर लागत राशि 6 करोड़ 75 लाख 53 हजार नवरंगपुर से सिंघनपुर पहुंच मार्ग लंबाई 3 किलोमीटर लागत राशि 3 करोड़ 67 लाख 38 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है जिसका बहुत जल्द टेंडर लगकर कार्य प्रारंभ होगी रोड के बनने से विभिन्न ग्रामों में आवागमन सुविधा बढ़ेगी और विकास के मुख्य धारा से गांव जुड़ेंगे सरकार ने विभिन्न सड़कों की स्वीकृति प्रदान की है जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर है।उल्लेखनीय हो कि लंबे समय से डामरीकरण सड़क को तरस रहे ग्रामीण जनों को अब पक्की सड़क में आवागमन से विकास के मुख्य धारा से जुड़ेंगे और प्रदेश-देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगे स्वीकृत सड़के लंबे समय से अपेक्षित थे 15 साल से भाजपा शासन काल में एक भी सड़क नहीं बनी जिसके कारण वर्तमान विधायक को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा और उनके अथक प्रयास से यह सड़के स्वीकृत हुई है। एक तरह से सड़कों की स्वीकृति क्षेत्र के विकास में मिल का पत्थर साबित होगी साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी एवं विधायक उतरी जांगड़े को इसका लाभ मिलेगा।

सड़कों की स्वीकृति पर श्रीमती उतरी जांगड़े विधायक सारंगढ़ ने खुशी व्यक्त करते हुए बतलाया कि सारंगढ़ विधानसभा के अंतर्गत दर्जनों सड़के स्वीकृत हुई है और काम भी चालू हो चुकी है आज 4 सड़कों के लिए करोड़ रुपए की स्वीकृति राज्य सरकार ने दी है मैं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री ताम्र ध्वज साहू जी का हृदय से आभार प्रकट करती हूं उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं को गंभीरता से लेकर सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति दिलाई मेरे द्वारा लगातार मांग की जाती रही जिसका आज सुखद परिणाम रहा की डामरीकरण के लिए सड़क स्वीकृत हो चुकी है जिनका काम जल्द प्रारंभ होगा साथ ही मैं सारंगढ़ के प्रिय जनता को बताना चाहूंगी कि 15 साल से भाजपा के नेताओं ने सारंगढ़ विधानसभा में केवल गड्ढा करने का काम किया जिसे हम लोग पाटने का काम कर रहे हैं केवल और केवल भाजपा ने सारंगढ़ विधानसभा वासियों को ठगने का काम किया और विकास से गांव को दूर रखा इसीलिए जनता ने उन्हें सत्ता से बेदखल कर दिया आज विधानसभा चुनाव नजदीक है ऐसे में भाजपा के नेता लोग जनता को फिर से ठगने का प्रयास करेंगे उनके झांसे में आप सबको नहीं आना है और जिसने आप सब के विकास एवं सुख-दुख में सदैव साथ चले उनके ऊपर आशीर्वाद आप सबको बनाना है आप सब से यही निवेदन करती हूं।

चार सड़कों के लिए भारी भरकम करोड़ों रुपए की राशि स्वीकृत होने पर सारंगढ़ विधानसभा के कांग्रेस के पदाधिकारिगणों,जनप्रतिनिधियों ने प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू जी का आभार प्रकट किया है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से किए गए निलंबित

बलौदाबाजार। राजस्व विभाग में लापरवाही बरतने वाले एक पटवारी पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से बिना सूचना ड्यूटी से गायब रहने...
Latest
CG : एक महीने से लापता रहने वाले पटवारी पर प्रशासन का एक्शन, तत्काल प्रभाव से कि... समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार – मंत्री टंकराम वर्मा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इचकेला की बालिका क्रिकेट खिलाड़ियों को किया सम्मान... CM साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 132वीं कड़ी; जल संरक्षण में छत्तीसगढ़ बना देश के ल... असम के तैराकों ने राज्यपाल डेका से की सौजन्य भेंट सुकमा में एक नक्सली ढेर, पोलमपल्ली के जंगल में मुठभेड़ हुई छत्तीसगढ़ के कोरिया मॉडल की देशभर में गूंज खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को नई दिशा और अवसर देता है- मुख्यमंत्री विष्णु दे... मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया निर्माणाधीन जगदेव राम उरांव कल्याण आश्रम चिकित... मातृत्व वन प्रकृति के प्रति भावनात्मक जुड़ाव का सशक्त प्रतीक है – मुख्यमंत्री वि...