रायगढ़ और लैलूंगा विधानसभा की कांग्रेस टिकट पर अडानी और ई डी का चला जोर।

रायगढ़। विशेष सूत्रों से पता चला है की रायगढ़ और लैलूंगा विधान सभा के प्रत्याशियों पर अडानी और ई डी का जोर चला है उनके आधार पर ही लैलूंगा के प्रत्याशी को बदला गया है और रायगढ़ में प्रत्याशी को रिपीट किया गया है।जन चर्चा में यही बात खुल कर सामने आ रही है की रायगढ़ सीट की भारतीय जनता पार्टी को उपहार में दिया जा रहा है वही लैलूंगा सीट के विषय में भी यही चर्चा सुर्खिया बटोर रहा है।पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के चुनाव लडने के तरीके देख कर यह तो स्पष्ट हो जा रहा है की छत्तीसगढ़ में बीजेपी बहुत कुछ नही करने जा रही है पर जिस आडानी का कांग्रेस इतना विरोध करती है ।उसके इशारे पर जब कांग्रेस दो दो जीती हुई सीट हारने को तैय्यार है तो मामला बहुत कुछ स्पष्ट हो जाता है की सेटिंग की राजनीति किस कदर हावी है। आगे अन्य राजनैतिक दाव पेच पर हम सभी को बारीकी से नजर रखना होगा।ईडी और आडानी की कांग्रेस दफ्तर तक की सेटिंग कही मैच से पूर्व की फिक्सिंग की कहानी अपने जुबानी स्वयं ही प्रस्तुत कर रही है जहा पूरे देश में कांग्रेस की स्थिति बद से बद्तर होती जा रही है वही मजबूत क्षेत्र में चंद स्वार्थी और चाटुकार जो सिर्फ और सिर्फ अपना स्वार्थ सिद्ध करना चाहते है उनके बदौलत कांग्रेस को छत्तीसगढ़ की सत्ता से अलग करने का नया तरीका इजाद किया है जो चुनाव परिणाम आने पर स्पष्ट रूप से दिखेंगे।








