खाना बनाने में विलंब पर पत्नी की पिटाई से हुई मौत , आरोपी पति गिरफ्तार

खाना बनाने में विलंब पर पत्नी की पिटाई से हुई मौत , आरोपी पति गिरफ्तार

लैलूंगा पुलिस द्वारा ग्राम बगुडेगा के नवापारा में महिला की संदेहास्पद मौत के मामले में उसके पति को हिरासत में लिया गया है । आरोपित कबूल किया कि खाना नहीं बनाने पर उसने अपनी पत्नी को डंडे से मारपीट किया जिससे उसके सिर माथे पर चोट आया और वह फौत हो गई । घटना के संबंध में दिनांक 03 जुलाई को मृतिका के पति जीतराम पिता स्व. रामनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बगुडेगा ने ही थाना लैलूंगा में मर्ग इंटिमेशन कराया कि दिनांक 02 जुलाई 22 को दोनों पति-पत्नी पत्थलगांव गये थे जहां से वापस आने के बाद पत्नी बच्चों के साथ कमरे में जाकर सो गई, और यह आंगन में सोया था । शाम को उठा तो पत्नी (रजनी यादव) फौत हो गई थी थाना लैलूंगा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया ।

महिला के आकस्मिक मौत की सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम सहायक उपनिरीक्षक चंदन नेताम हमराह स्टाफ के साथ सीएचसी लैलूंगा में मर्ग पंचनामा कार्यवाही कर शव का पीएम कराया गया और मूल घटनास्थल ग्राम बगुडेगा जाकर मृतिका के वारिसानों आसपास रहने वालों से पूछताछ करने पर बताये कि दिनांक 02 जुलाई के दोपहर दोनों पति-पत्नी पत्थलगांव गए थे । जहां से घर आने के बाद दोनों झगड़ा विवाद हुये थे जिस पर मृतिका के पति जीतराम यादव को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ करने पर घटना दिनांक को अपनी पत्नी रजनी यादव को झगड़ा मारपीट करना बताया । आरोपी जीतराम पिता स्व. रामनाथ उम्र 35 वर्ष निवासी बगुडेगा थाना लैलूंगा बताया कि 02 तारीख के दोपहर दोनों पति-पत्नी गांव के कुछ लोगों के साथ पत्थलगांव बैंक गए थे । जहां से घर आए घर आने के बाद पत्नी रजनी यादव को खाना बनाओ बोला तो पहले गांव रथ मेला देखने जाउंगी बोली जिस पर दोनों में विवाद हुआ । इस बीच दरवाजा बंद करने की लकड़ी (सिटकिनी) से रजनी को मारपीट किया , मारपीट धक्का-मुक्की में रजनी के सिर पर दरवाजे का चौखट लगा जिससे अंदरूनी चोट आया और वहीं बेहोश गई जिसे CHC लैलूंगा लेकर गये थे जिसे डॉक्टर मृत बताया । मर्ग जांच पर आरोपी जीतराम यादव पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर हिरासत में लिया गया है, शीघ्र आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...