WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

शिकार करने लगाए शिकारी की करंट की चपेट में आने से 3 लोगों के साथ 1 कोटरी की मौत

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

शिकार करने लगाए शिकारी की करंट की चपेट में आने से 3 लोगों के साथ 1 कोटरी की मौत

रायगढ़ जिले में शिकार की आस में जंगल गए शिकारी खुद शिकार हो गए। हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से 3 लोगों की मौत हो गई है। करंट से एक वन्यप्राणी कोटरी की भी मौत हुई है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। वन्यप्राणियों का शिकार करने बिजली खंभे से करंट लगाया गया था। शिकारी अपने ही लगाए करंट में फंस गए, जिससे उनकी मौत हुई है। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह करंट की चपेट में आने से 3 शिकारियों की मौत हुई है। सूचना मिलने के बाद मौक पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। पुलिस ने मृतकों का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तीनों शिकारियों द्वारा जंगली जानवरों का शिकार करने के उदेश्य से करंट तार लगाया गया था। पूंजीपथरा निवासी बीरबल मंगल सिंह धनवार, लैलूंगा सोनाजोरी निवासी अनिल कुजूर और बैगा बहार कोतबा निवासी बोधन तिर्की की मौत हुई है। शिनाख्त के बाद मृतकों के परिजनों को सूचना दी गई।

पुलिस व वन विभाग की टीम कर रही जांच

पुलिस के मुताबिक हाईटेंशन लाइन से 11000 वोल्टेज का करंट प्रवाहित हो रहा था। बिजली विभाग को सूचना देकर पहले सप्लाई बंद कराई गई। उसके बाद पंचनामा की कार्रवाई की गई। वन विभाग के मुताबिक तीनों शिकारियों ने करंट का जाल हिरण या फिर जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाया था। घटनास्थल पर एक वन्यजीव कोटरी का शव मिला है, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। घटना ने वन्यजीवों की सुरक्षा की चिंता बढ़ा दी है।

कोटरी को निकालने के दौरान हादसे की आशंका
पूंजीपथरा पुलिस ने बताया कि तीनों मृतक पूंजीपथरा के आसपास ही फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। बुधवार की देर शाम को तीनों ने वन्यप्राणियों के शिकार की प्लानिंग बनाई होगी। तीनों जीआई तार लेकर पूंजीपथरा और तराईमाल के बीच जंगल पहुंचे थे। तार में करंट की सप्लाई दी और उसे शिकार के लिए बिछा दिया। वन्य जीव कोटरी करंट की चपेट में आ गया। ऐसी आशंका है कि वन्यप्राणी को निकालने के दौरान ही तीनों करंट की चपेट में आ गए होंगे, जिससे उनकी मौत हो गई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं...

CHHATTISGARH NEWS

पोरा तिहार पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने दी ग्रामवासियों को शुभकामनाएं

छत्तीसगढ़ के पारंपरिक एवं लोकपर्व पोरा तिहार के अवसर पर ग्राम पंचायत बोईदा के सरपंच संजय राज ने समस्त ग्रामवासियों को हार्दिक बधाई एवं...

RAIGARH NEWS

यू-विन पोर्टल के प्रभावी संचालन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षणगर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की डिजिटल निगरानी पर दिया जोर

सही एवं समयबद्ध आंकड़ा प्रविष्टि से मजबूत होगी टीकाकरण व्यवस्थारायगढ़, 9 सितम्बर 2026/ राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के अंतर्गत यू-विन पोर्टल के प्रभावी संचालन एवं...