लैलूंगा युवा नेता आलोक गोयल के नेतृत्व में सत्यम साहू सहित अन्य कार्यकर्ता ने कांग्रेस प्रवेश किया




लैलूँगा/नगर के युवा सत्यम साहू ने आज आलोक गोयल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा ।छत्तीसगढ़ के मुखिया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की योजना एवं कांग्रेस पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ बीजीपी छोड़ उन्होंने कांग्रेस पार्टी का गमझा पहना और कांगेस पार्टी में शामिल हुए। आज चुनाव प्रचार शाम 5 बजे थम गया ।पर कांग्रेस की प्रत्याशी श्रीमती विद्यावती कुंजबिहारि सिदार को जीत दिलाने को लेकर संकल्प के साथ आज लैलूंगा युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष आलोक गोयल की मौजूदगी में वो कांग्रेस पार्टी का दामन थामते हुए उनके साथ लैलूंगा नगर के कई कार्यकर्ता शामिल हुए । जिसमे काँग्रेश कार्यकर्ताओ सानु खान आकृत सारथी राजा वैष्णव रेहान खान मेशर राजेश भगत सोहन साहू एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे







