छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)*
अ. भा. किसान सभा – AIKS से संबद्ध)
नूरानी चौक, राजातालाब, रायपुर, छग

*छत्तीसगढ़ किसान सभा (CGKS)*
*अ. भा. किसान सभा – AIKS से संबद्ध)*
*नूरानी चौक, राजातालाब, रायपुर, छग*



*प्रेस विज्ञप्ति : 01.12.2023*

*एसकेएम व बीकेयू नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी की निंदा की किसान सभा ने, कहा : किसान आंदोलन के कार्यकर्ताओं पर दायर मुकदमे वापस लेने के वादे पर अमल करे मोदी सरकार*

छत्तीसगढ़ किसान सभा ने संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) और भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता युद्धवीर सिंह की गिरफ्तारी के लिए मोदी सरकार की कड़ी आलोचना तथा निंदा की है। उन्हें कल नई दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली किसान आन्दोलन से संबंधित एफआईआर के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।

आज यहां जारी वक्तव्य में छत्तीसगढ़ किसान सभा के संयोजक संजय पराते ने कहा है कि देशव्यापी किसान आंदोलन में विभिन्न किसान संगठनों के हजारों कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे कायम किए गए थे। इसी आंदोलन में युद्धवीर सिंह के खिलाफ मुकदमा कायम किया गया था और गिरफ्तार किया गया था। किसान संगठनों व मंचों द्वारा कड़ी विरोध कार्यवाहियों के बाद उन्हें दिल्ली पुलिस ने रिहा कर दिया था। अब उन्हीं आरोपों में उनकी पुनः गिरफ्तारी मोदी शासन के अधिनायकवादी चरित्र का एक और उदाहरण है और यह बताता है कि किस तरह किसान आंदोलन से किए गए वादे से मोदी सरकार मुकर रही है।

किसान सभा नेता ने कहा कि असहमति की सभी आवाजों को दबाने और जन प्रतिरोध के आंदोलन पर लगाम कसने की मोदी सरकार की घृणित कोशिशें असफल की जाएगी। उन्होंने मांग की कि सरकार सी-2 लागत का डेढ़ गुना न्यूनतम समर्थन मूल्य देने सहित किसान आंदोलन से किए गए तमाम वादों को पूरा करें।

*संजय पराते*
(मो) 94242-31650
संयोजक, छग किसान सभा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिष्यवृत्ति एवं अनुरक्षण मद में वृद्धि की मांग को लेकर छात्रावास अधीक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

जिला जांजगीर  चाम्पा ,छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय छात्रावास अधीक्षक संघ, जिला इकाई जांजगीर चाम्पा द्वारा आज मुख्यमंत्री महोदय के नाम ज्ञापन सौंपकर छात्रावासों में...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

एसबीएम(जी) कार्यों की समीक्षा बैठक में प्रगति तेज करने के निर्देशएफएसटीपी संचालन, कचरा संग्रहण, यूजर चार्ज व लंबित डीबीटी प्रकरणों की हुई विस्तृत समीक्षा

रायगढ़, 10 जून 2026। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के निर्देशानुसार आज अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उप संचालक पंचायत  द्वारा जिले...