घरघोड़ा पुलिस की चिमटापानी जंगल मे बड़ी रेड कार्यवाही , 52 परियो के साथ 9 जुवाड़ी सपडाये

घरघोड़ा पुलिस की चिमटापानी जंगल मे बड़ी रेड कार्यवाही , 52 परियो के साथ 9 जुवाड़ी सपडाये

जुआरियों से 2,60,000 नगद, 11 मोबाइल, 4 मोटरसाइकिल की जब्ती

एसपी अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन पर घरघोड़ा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार मिंज के नेतृत्व में आज दिनांक 09 जुलाई 22 को घरघोड़ा स्टाफ द्वारा चिमटापानी – फुटहामुड़ा जंगल में 52 पत्ती ताश से जुआ खेलने की सूचना पर सुनियोजित तरीके से जुआ रेड कार्यवाही किया गया, जहां 9 जुआरियों को मौके पर ताल पतरी बिछाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेलते पकड़ा गया । थाना प्रभारी घरघोड़ा को सूचना मिली थी कि झरियापाली का शकरुद्दीन खान व उसके साथी जंगल में जुआ खेलने जाते हैं जिस पर कार्यवाही के लिए पिछले 7 दिनों से थाना प्रभारी घरघोड़ा स्टॉफ व मुखबीर लगाकर रखे थे । आज शाम मुखबिर द्वारा जुआरियों के जंगल अंदर जुआ फड में बैठे होने की सूचना दिया । तत्काल थाना प्रभारी घरघोड़ा वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कर उनके मार्गदर्शन पर जुआ रेड कार्यवाही किया गया । जहां 9 जुआरियों को रंगे हाथ पकड़ा गया जिनके पास एवं जुआ फड से 2,60,000 नगद, 11 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाइल तथा जुआ फड के सामने खड़ी 4 मोटरसाइकिल तथा 3 नग ताल पतरी, 52 पत्ती ताश की जब्ती कर थाना लाया गया । थाना घरघोड़ा में जुआरियों पर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है । ASP लखन पटले तथा SDOP धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर जुआ रेड कार्यवाही में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज, उप निरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उप निरीक्षक विलफ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक डोल नारायण साव, आरक्षक उद्दव पटेल, दिलीप साहू, पुरूषोत्तम सिदार, प्रहलाद भगत, खगेश्वर नेताम, नंद कुमार पैंकरा शामिल थे ।

मौके पर पकड़े गये जुआरियान

(1) शकरुद्दीन खान पिता समसुद्दीन खान उम्र 31 वर्ष निवासी झरियापाली घरघोड़ा
(2) हरिशंकर जयसवाल पिता धीर साय जयसवाल उम्र 39 वर्ष निवासी लोधिया थाना खरसिया
(3) सत्यनारायण राठिया पिता वेद राम राठिया 42 साल नहरपाली खरसिया
(4) ललित चौहान पिता शोभाराम उम्र 40 वर्ष निवासी कुलीकुंडा लैलूंगा
(5) तैयब खान पिता राज खान उम्र 32 वर्ष पत्थलगांव जशपुर
(6) अशफाक अहमद पिता करीमुद्दीन उम्र 50 वर्ष आमाटोली सीतापुर जिला सरगुजा
(7) रामदास पिता खूनादास महंत उम्र 58 वर्ष निवासी सूर थाना सीतापुर जिला सरगुजा
(8) कुमार कमलेश साव पिता रामानंद साव उम्र 30 साल निवासी पुरानी बस्ती पत्थलगांव जिला जशपुर
(9) ज्ञानेश मुरी पिता सत्य नारायण मुरी उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 1 लैलूंगा रायगढ़

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...