WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, अपने साथियों के साथ किया था लाखों रूपये के कीमती रेल लाइन में लगे हाईट गेज की चोरी….. *

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

चोरी का फरार आरोपी गिरफ्तार, अपने साथियों के साथ किया था लाखों रूपये के कीमती रेल लाइन में लगे हाईट गेज की चोरी….. *

रायगढ़* । आज दिनांक 23.12.2023 को छाल पुलिस द्वारा ग्राम बेहरामुडा से छाल रेल्वे स्टेशन के बीच ब्रिज नं. 26 15/23 से 15/24 किमी. अप एवं डाउन लाइन के दोंनो साईड पर लगे हाईट गेज की चोरी के फरार आरोपी हरिशंकर महंत निवासी पुसल्दा थाना छाल को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । हाईट गेज चोरी के संबंध में दिनांक 26.05.2023 को श्री बर्फानी सिक्योरिटी सर्विस के गार्ड नारायण दास महंत (उम्र 48 साल) द्वारा आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि दिनांक 25.05.2023 की रात्रि लगभग 03.30 बजे ड्युटी में पेट्रोलिग दौरान देखा कि ब्रिज नं. 26 15/23 से 15/24 किमी. अप एवं डाउन लाइन के दोंनो साईड पर लगे हाईट गेज चोरी हो गया है । आसपास खोज बिन किये नही मिला । दोनो साईड के हाईट गेज की कीमत लगभग 3,50,000/- रूपये है । थाना छाल में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध चोरी का अपराध कायम कर माल मुल्जिम की पतासाजी में लिया गया । घटना दिनांक को आरोपियों द्वारा वजनी हाईट गेज को चोरी कर पिकअप में लोड कर ले जाते समय ग्राम तरकेला के पास पिकअप वाहन के पलटने पर वाहन को वहीं छोड़ कर आरोपी फरार हो गये थे । विवेचना दरम्यान छाल पुलिस द्वारा पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 14 डी-0623 से चोरी मशरूका बरामद कर वाहन के मालिक का पता लगाया गया । वाहन मालिक द्वारा ग्राम पुस्लदा के मोती महंत द्वारा पिअप को 4000 रूपये किराया देकर पिकअप वाहन ले जाना बताया गया । चोरी के अपराध में छाल पुलिस द्वारा दिनांक 27.05.2023 को आरोपी मोती महंत, खुलेश्वर पात्रे एवं राहुल बहिदार निवासी कोरबा को गिरफ्तार कर आरोपियों से गैस कटर, गैस टंकी और नकद रूपये बरामद कर रिमांड पर भेजा गया । चोरी में शामिल आरोपी मोती महंत का बेटा हरिशंकर महंत (21 साल) फरार था जिसे कल दिनांक 22.12.2023 के रात्रि छाल पुलिस द्वारा उसके गांव से गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है । फरार आरोपी की पतासाजी में थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, सहायक उप निरीक्षक कैलाश दुबे, प्रधान आरक्षक छबिलाल पटेल, दादूसिंह सिदार, आरक्षक अशोक चौहान, हरेन्द्र पाल सिंह जगत, गोविंद बनर्जी थाना छाल की मुख्य भूमिका रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

टीएस सिंहदेव का लैलूँगा दौरा : ओमसागर पटेल के घर चाय पर सियासी गुफ्तगू, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू!

लैलूंगा में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की दस्तक, चाय की चुस्की के साथ कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद—स्थानीय सियासत में बढ़ी हलचल लैलूंगा। छत्तीसगढ़ के पूर्व...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS