● शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण….

spot_img

● शादी का प्रलोभन देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण….

● पीड़ित की शिकायत पर लैलूंगा पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी को भेजा जेल…..

*रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर महिला और नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर जिले में त्वरित कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में आज नाबालिग से दुष्कर्म की रिपोर्ट पर लैलूंगा पुलिस द्वारा अपराध पंजीबद्ध के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक को सीतापुर(सरगुजा) से गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है । जानकारी के मुताबिक कल दिनांक 24/12/2023 को थाना लैलूंगा में किशोर बालिका द्वारा *विक्की चौहान निवासी सीतापुर जिला सरगुजा* के विरुद्ध शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया, पीड़ित के लिखित आवेदन पर महिला उप निरीक्षक मान कुंवर सिदार द्वारा दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं पर आरोपी के विरूद्ध अपराध कायम कर पीड़ित बालिका का विस्तृत कथन लिया गया जिसमें बालिका बताई की विक्की चौहान की मौसी उसके गांव में रहती है, जहां विक्की का आना-जाना था । विक्की से मेल मुलाकात होने पर उसने प्रेम प्रस्ताव रखकर शादी करने का विश्वास दिलाया और जुलाई 2023 में गांव के जंगल ले जाकर शारीरिक संबंध बनाया । इसके बाद जब भी गांव आता तो शारीरिक संबंध बनाता था । अब विक्की शादी से इंकार कर रहा है । नाबालिग पर घटित अपराध को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज तत्काल हमराह स्टाफ के साथ सीतापुर सरगुजा रवाना होकर आरोपी युवक विक्की को उसके गांव से हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसकी गिरफ्तारी, मेडिकल इत्यादि की औपचारिकताएं पूर्ण कर अपराध कायमी के 24 घंटे के भीतर ही आरोपी को कोर्ट पेश कर जेल दाखिल किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के सतत पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन पर सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम एवं हमराह स्टाफ का विशेष योगदान रहा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

CHHATTISGARH NEWS

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...