टुल्लू पंप चोरी करने वाले आरोपियों पर कोटा पुलिस की त्वरित कार्यवाही रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों में चढ़े पुलिस के हत्थे आरोपियों के कब्जे से सत प्रतिशत चोरी की गई संपत्ति बरामद

spot_img

बिलासपुर – पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के के द्वारा चोरी/नकबजनी के अपराधों पर रोकथाम हेतु आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा प्र.उप निरीक्षक दिलीप साहू के नेतृत्व में थाना कोटा पुलिस ने चोरी के प्रकरण के प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के चंद घंटों में त्वरित कार्यवाही कर आरोपिया को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

दिनांक 11.10.2026 को प्रार्थी भागवत साहू पिता भरत लाल साहू निवासी वार्ड क्रमांक 04 फिरंगीपारा कोटा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 08.10.2026 के शाम करीबन 07.00 बजे अपने ग्राम चंगोरी स्थित कृषि भूमि से घर आ गया था कि दिनांक 09.10.2026 के सुबह 09.00 बजे खेत जाने पर चौकीदार से पता चला कि खेत में लगे 02 नग टुल्लू पंप 01 एच पी कीमती 9000 रुपए चोरी हो गया है कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 876/2026 धारा 303(2),3(5) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त होने पर की एक व्यक्ति टुल्लू पंप बेचने की फिराक में घूम रहा है कि सूचना पर प्रथम सूचना पत्र दर्ज होने के उपरांत त्वरित कार्यवाही करते हुए चंद घंटों में ही आरोपी 01.कलम पैकरा उर्फ लालू पिता आनंद सिंह पैकरा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम मंझवानी चौकी बेलगहना थाना कोटा 02. प्रमोद यादव पिता रामजी यादव उम्र 38 वर्ष निवासी पड़ावपारा कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से सत प्रतिशत चोरी की गई संपत्ति 02 नग सी आर आई कंपनी का 01 एच पी टुल्लू पंप कीमती 9000 रुपए को बरामद कर आरोपियों का विधिवत गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी प्र उप निरीक्षक दिलीप साहू, उप निरीक्षक कमल नारायण शर्मा, प्र उप निरीक्षक नागेश्वरी साहू का सराहनीय योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

CHHATTISGARH NEWS

भारत ने तीसरे टी-20 में वेस्टइंडीज को 14 रन से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त

अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बनाए 223 रन; लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 209 रन...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: पुसौर के स्कूलों में करियर मार्गदर्शन कार्यशाला, विद्यार्थियों को बताए प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के रास्ते

सेवा संकल्प अभियान के तहत हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के विद्यार्थियों को मिला मार्गदर्शन, विषय चयन से लेकर स्वरोजगार तक के अवसरों की दी...