कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद पर मां को ईट से मारपीट कर पहुंचाया गंभीर चोट, अस्पताल में महिला की मौत…..

कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद पर मां को ईट से मारपीट कर पहुंचाया गंभीर चोट, अस्पताल में महिला की मौत…..

हत्या के अपराध में लैलूंगा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजे रिमांड पर…. *रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री लखन पटेल एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन पर आज दिनांक 14.07.2022 को थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम द्वारा हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है, कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद पर अपनी वृद्ध मां के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया है । घटना के संबंध में मृतिका बुंदेली सारथी पति स्व. शिव प्रसाद सारथी उम्र 60 वर्ष निवासी बनकेला थाना लैलूंगा के चचेरे भाई युद्धिष्ठर सारथी पिता आत्माराम सारथी उम्र 54 वर्ष निवी ग्राम भालूमुड़ा, तमनार दिनांक 13.07.2022 को थाना लैलूंगा में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है । रिपोर्टकर्ता मृतिका का चचेरा भाई युद्धिष्ठर सारथी बताया कि बुंदेली बाई सारथी के पति शिवप्रसाद का करीब 20 साल पहले मृत्यु हो चुका है । दीदी बुंदेली बाई सारथी और भांजा कोमल सारथी दोनों साथ में रहते थे। कोमल सारथी काफी दिनों से बाहर रहता था जो बाराद्वार की लडकी को पत्नी बनाकर ग्राम बनकेला अपनी मां के साथ रखा था। मंगलवार दिनांक 12/07/2022 के शाम कोमल उसकी मां बुंदेली बाई को झगड़ा मारपीट कर ईट से गंभीर चोट पहुंचाया जिसे डायल 112 गाडी को फोन कर ईलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल ले गये थे, देर रात बुंदेली बाई सारथी का मृत्यु हो गया । थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा आरोपी पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी कोमल सारथी पूछताछ में बताया कि घर के बाहर कई दिनों से रहने के कारण मां नाराज थी, घटना की रात को बल्ब जलाने के लिये तार से बल्ब जलाया था जिसे मां निकाल दी इसी बात पर झगड़ा विवाद हुआ । मारपीट, धक्का-मुक्की में मां के सिर पर चोट आया जिससे वह बेहोश हो गई थी । आरोपी के मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त ईट जप्त कर आरोपी को हत्या के अपराध में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक नारायण ‍सिंह मरकाम, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम, प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, आरक्षक जॉन टोप्पो की अहम भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...