WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

छोटा हाथी वाहन में चोरी कर ले गये ट्रेक्टर केचबिल, दोनों आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

छोटा हाथी वाहन में चोरी कर ले गये ट्रेक्टर केचबिल, दोनों आरोपी गिरफ्तार

आरोपियों से 2 नग लोहे का केजबिल और चार पहिया वाहन जप्त, घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई

14 जुलाई 22 को ग्राम चारभांठा में रहने वाला अर्जुन सिंह पैकरा (45 वर्ष) द्वारा दिनांक 07 जुलाई 22 के रात्रि उसके घर के बाहर खड़ी सोनालिका ट्रैक्टर के 2 नग लोहे केचबिल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराया, रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी पर चोरी का अपराध दर्ज कर थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण मिंज विवेचकों को अपने बीट में माल मुल्जिम पतासाजी का निर्देश दिया गया ।
माल मुल्जिम पतासाजी में लगी एक टीम मुखबीर सूचना पर घरघोड़ा के वार्ड क्रमांक 10 झापपारा के डाबर खान को चोरी के संदेह पर हिरासत में लिया गया जिससे कड़ी पूछताछ करने पर चारभांठा, घरघोड़ा में दिनांक 07जुलाई 22 के रात्रि अपने साथी रामदेव चौहान के साथ लोहे का ट्रेक्टर केचबिल को चोरी कर छोटा हाथी वाहन में लेकर आना तथा 1-1 नग केचबिल का आपस में बांट लेना बताया । आरोपियों के मेमोरेंडम पर 2 नग केचबिल तथा घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन सीजी 13 AM- 9217 को जप्त कर आरोपियों को चोरी के अपराध में रिमांड पर भेजा गया है । 24 घंटे के भीतर माल मुल्जिम को पकड़े में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक प्रवीण कुमार मिंज, उप निरीक्षक एडमोन खेस, सहायक उपनिरीक्षक विलफ्रेड मसीह, प्रधान आरक्षक डोलनारायण साव, उदय सिंह तथा आरक्षक नंदू पैकरा, उद्धव पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व सेवाओं में पारदर्शिता सुविधा की दिशा में प्रदेश सरकार का महत्वपूर्ण कदम : ललित यादव..!

जमीन सीमांकन की ऑनलाइन प्रक्रिया से किसानों को बड़ी राहत...लैलूंगा। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जमीन सीमांकन की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन किए जाने के...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS