मुख्यमंत्री से की छात्र संघ चुनाव करने की अपील परमेश्वर पात्रे…

मुख्यमंत्री से की छात्र संघ चुनाव करने की अपील परमेश्वर पात्रे

विनय सिंह दुर्ग संभाग

छत्तीसगढ़ के सभी महाविद्यालय में 2016 के बाद से छात्र संघ चुनाव नहीं हुए हैं जिसके कारण प्रदेश के लाखों छात्रों की आवाज शासन और प्रशासन तक नहीं पहुंच पाती व उनके बीच छात्र प्रतिनिधि नहीं होने के कारण महाविद्यालय के प्रोफेसर व प्राचार्य तक अपनी समस्याओं को नहीं रख पाते जिससे छात्र छात्राओं की आवाज हर साल दबाई जा रही है जिसके कारण आज राज्य में पढ़े लिखे युवा छात्र नेता की कमी साफ साफ देखने को मिली है इसी कड़ी में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई के पूर्व शहर अध्यक्ष व मीडिया प्रभारी शासकीय कोदुराम दलित महाविद्यालय नवागढ़ के परमेश्वर पात्रे ने कहा की छात्र संघ चुनाव होने से छात्रों के बीच एक प्रतिनिधि आता है जो छात्र छात्राओं की प्रत्येक समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहता है व क्षेत्र को एक पढ़े-लिखे नेतृत्व करता भी मिलता है जो आगे चलकर क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि के रूप में उभरकर सामने आता है क्योंकि छात्र नेता संपूर्ण शिक्षा दीक्षा लेने के पश्चात राजनीति में प्रवेश करता है जिससे राजनीति में एक नई दिशा और दशा देखने को मिली है इससे पहले भी पूर्व में छत्तीसगढ़ में बड़े-बड़े छात्र नेता आज बड़े-बड़े पदों पर आसीन हैं जिस की मांग करते हुए परमेश्वर पात्रे ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल संसदीय सचिव विधायक नवागढ़ गुरदयाल सिंह बंजारे सभी से निवेदन करते हुए मांग की है कि इस वर्ष महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाएं जिससे छात्र छात्राओं की आवाज को दबने ना दी जाए मांग का समर्थन करते हुए नवागढ़ महाविद्यालय के विभिन्न छात्र छात्राओं ने पात्रे के समर्थन दिया जिससे मुख्य रूप से शिखा गेडाम , अजित चतुर्वेदी , श्वेता तिवारी ,अनिल घृतलहरे, देवेंद्रराज ,धनेश्वर ध्रुव ,परागराज जांगड़े ,निखिल चौबे ,शशीन गोयल ,खेमराज दिवाकर,विजय, सुशील,जलेश्वर यादव, भुनेश्वरी साहू, दुर्गा साहू ,कृतिका साहू, शतरूपा कोसले, पूजा कुर्रे, दंतेश्वरी,हेमा वारे, गायत्री साहू, राहुल भास्कर, गेंदलाल, देव कुमार, भारती साहू,सत्तू, नीतू, शुभम, मधु, राजेंद्र साहू, धर्मराज, नंदकुमार,बड़ी संख्या में नवागढ़ महाविद्यालय छात्र-छात्राओं ने समर्थन दिया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...