लैलूंगा विकास खण्ड अंतर्गत बनेकेला गांव में लोगों ने अनोखे अंदाज में मनाया हरेली त्यौहार
पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, ग्रामवासियों द्वारा गौठान में किया गया वृक्षारोपण…..

spot_img

लैलूंगा विकास खण्ड अंतर्गत बनेकेला गांव में लोगों ने अनोखे अंदाज में मनाया हरेली त्यौहार
पंचायत प्रतिनिधियों, कर्मचारियों, ग्रामवासियों द्वारा गौठान में किया गया वृक्षारोपण

.
लैलूंगा हरेली-तिहार छत्तीसगढ़ राज्य का पहला त्यौहार है, जो छत्तीसगढ़ की ग्रामीण कृषि संस्कृति, परंपरा एवं आस्था से जुड़ा हुआ है। लोगों में अपनी परंपरा और संस्कृति से जोड़े रखना, छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला-संस्कृति, तीज-त्यौहार एवं परंपराओं पर गांव गांव में हर्ष का माहौल बना हुआ है।
इसी क्रम में आज लैलूंगा विकासखण्ड क्षेत्रों में भी हरेली त्यौहार पर अलग अलग अंदाज में उत्सव को मनाते नजर आए, बता दें, क्षेत्र अंतर्गत बनेकेला गांव में पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं पंचायत सचिव अन्य कर्मचारियों द्वारा हरेली त्यौहार के अवसर पर गौठान में वृक्षारोपण कार्य कर इस पावन पर्व पर लोगों मेंउत्सव के साथ साथ अच्छे कार्य पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण पर लगाव को प्रदर्शित किया गया है।
सरपंच जदुमणी राठिया ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार एक नई सोच नई उमंग नई आशा के साथ गांव में कोटवार द्वारा हांका लगवा कर कहा गया कि हरेली त्यौहार के अवसर पर हरेक परिवार को एक वृक्ष लगाकर त्यौहार को मिलजुल कर मनाने को प्रेरित किया गया है। और इस पावन अवसर पर स्वयं गांव में लोगों के बीच सरपंच द्वारा गौठान में जाकर वृक्षारोपण कर त्यौहार पर और भी क्षेत्रों के लोगों से अपील किया, एवं हरेली त्यौहार के अवसर पर सभी हार्दिक बधाई पेश किया। इस पावन पर्व एवं वृक्षारोपण महान कार्य के अवसर पर सरपंच ग्राम पंचायत सचिव रामचरण पटेल, मुक्तेश्वर पैंकरा, लक्ष्मण पटेल, एवं अन्य ग्रामीणजन भारी संख्या में उपस्थित रहे। एवं इस उत्सव में क्षेत्रों में हर्ष का माहौल व्याप्त है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

CHHATTISGARH NEWS

छोटे ब्लॉक घरघोड़ा का बड़ा कमाल, VBG RAM-G में सबसे अधिक मानव दिवस सृजन

उत्कृष्ट कार्य के लिए जनपद पंचायत घरघोड़ा के कार्यक्रम अधिकारी विश्वनाथ यादव सम्मानित घरघोड़ा। जिले के छोटे ब्लॉकों में शामिल घरघोड़ा ने विकसित भारत रोजगार...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात में तमनार पुलिस की कार्रवाई, 11 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 5 अक्टूबर । जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत तमनार...