spot_img
Wednesday, February 11, 2026
Wednesday, February 11, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

एक ही काम के दो दो बार भुगतान करने के भ्रष्टाचार को छिपाने के नगर पंचायत लैलूंगा के अधिकारियों ने कर रखी है नस्ती गायब।

एक ही काम के दो दो बार भुगतान करने के भ्रष्टाचार को छिपाने के नगर पंचायत लैलूंगा के अधिकारियों ने कर रखी है नस्ती गायब।


लैलूंगा। जहा भ्रष्टाचार की बात हो वहा नगर पंचायत लैलूंगा का जिक्र ना हो ये होही नही सकता।नगर पंचायत लैलूंगा और भ्रष्टाचार का नाता बहुत ही पुराना और गहरा है। कभी ट्यूबलर पोल,तो कभी प्रधान मंत्री आवास तो कभी एक ही कार्य के दो दो बार भुगतान के लिए नगर पंचायत लैलूंगा ने खूब सुर्खियां बटोरी है।इस वजह से नगर सरकार को अविश्वास प्रस्ताव के सहारे गिराया भी जा चुका है।पर नगर पंचायत में बैठे भ्रष्ट अधिकारियों के तौर तरीको में तनिक भी बदलाव नहीं आता आए भी कैसे नीचे से लेकर ऊपर तक रेवड़ियां जो बाटी जाती रही है।जिसके बल पर सभी जांच को या जांच अधिकारियों को उचित कार्यवाही करने से रोका जाता रहा है।पिछले वर्ष के 7 वे माह से अब तक कई पत्र नगर पंचायत के अधिकारियों को संयुक्त संचालक के कार्यालय से आ चुका है ।पर नगर पंचायत लैलूंगा में बैठे अधिकारियों के कानो में जू तक नहीं रेंग रही है। इस बीच राज्य सरकार भी बदल गई और जांच की रफ्तार के साथ साथ उपरोक्त भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी और ठेकेदार के मन से डर और दहशत गायब होते जा रहे है।हमे इस विषय में पता चला है की इस भ्रष्टाचार की जांच कराने के लिए तात्कालिक विधायक ने स्वयं तात्कालिक विभागीमंत्री से की थी।अब तो सरकार के साथ साथ विधायक भी बदलजाने से जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है।इसी भ्रष्टाचार की वजह से नगर सरकार के अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी पास हो चुका है।तो कुछ वर्तमान पार्षद इस भ्रष्टाचार के दोषियों पर कार्यवाही करवाने के लिए कमर भी कस चुके है।देखते है आने वाले समय में नई राज्य सरकार किस तरह से इस भ्रष्टाचार पर कार्यवाही करवाती भी है या इसे ठंडे बस्ते में डाल देती है या नगर पंचायत में बैठे भ्रष्ट अधिकारीयो पर कोई कार्यवाही करती है।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   – वायुनन्दन पांडे

बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी आयोजित करेगा अभिनंदन समारोह   - वायुनन्दन पांडे रिपोर्ट ~...
Latest
बोर्ड परीक्षा परिणाम के बाद कटाईपाली सी के विद्यार्थियों के लिए टी आर एन एनर्जी ... सोशल मीडिया पर गन के साथ रील पोस्ट करने वाले युवक पर रायगढ़ पुलिस की कड़ी वैधानिक... ऑपरेशन अंकुश के तहत कोतरारोड़, लैलूँगा एवं तमनार क्षेत्र में #अवैध शराब पर ताबड़त... शातिर बाइक चोर विकेश दास महंत गिरफ्तार, पूंजीपथरा पुलिस ने न्यायिक रिमांड पर भेज... सप्ताह के भीतर मवेशी तस्करों पर थाना प्रभारी लैलूँगा की दूसरी बड़ी सफलता
नया बजाज बाइक ऑफर – अब नए फायदे, नई शुरुआत लैलूंगा।
राडा ऑटो एक्सपो के सफल सम...
धमाका ऑफर... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में अब नए ऑफर के साथ बजाज बाइक... प... ऐतिहासिक दिनः मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत एक साथ प्रदेश भर में 6414 जोड़... लैलूंगा नाली निर्माण पर वार्डवासियों का हंगामा! वार्ड क्रमांक 10 में काम रुकवाने... 🚨  लैलूंगा के ग्राम जामढोंढी में 6 वर्षीय मासूम की कुएं में डुबोकर हत्या, न...