जमीन विवाद में टांगी से चोट पहुंचाकर भतीजे की हत्या, आरोपित पुलिस हिरासत में….

जमीन विवाद में टांगी से चोट पहुंचाकर भतीजे की हत्या, आरोपित पुलिस हिरासत में….

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

*रायगढ़* / आज दिनांक 02.08.2022 के सुबह थाना प्रभारी लैलूंगा नारायण सिंह मरकाम को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम नावापारा सोनाजोरी में एक अधेड़ व्यक्ति को गांव के ही जाति समाज के व्यक्ति द्वारा टांगी मारकर हत्या कर दिया गया है । थाना प्रभारी लैलूंगा टीआई मरकाम, सहायक उप निरीक्षक चंदन नेताम एवं हमराह स्टाफ के साथ घटनास्थल पहुंचे । थाना प्रभारी लैलूंगा को घटना के संबंध में ग्राम सोनाजोरी निवासी मसीह तिर्की पिता लेद्दाराम तिर्की (30 साल) बताया कि कल दिनांक 01/08/2022 के सुबह अपने खेत में धान रोपा लगाने खेत, जोताई करने पकरीगोडा खेत गया था । खेत में धान रोपा लगाने के लिए चाचा के लड़के चचेरा भाई इरेनियुस तिर्की और उसकी पत्नि सुकांती तिर्की को बुलाये थे । रोपाई के बाद इरेनियुस तिर्की और उसकी पत्नी सुकांती तिर्की को रात के खाने में निमंत्रण दिये थे । शाम करीब 06 बजे इरेनियुस तिर्की और उसकी पत्नी सुकांती तिर्की खाना निमंत्रण में घर आये थे । घर में मां सुखनी तिर्की, पिता लेद्दाराम के साथ चचेरा भाई इरेनियुस तिर्की और उसकी पत्नि भाभी सुकांती तिर्की सभी रात्रि खाना पीना किये, मां और भाभी सोने चले गये। चाचा का लड़का इरेनियुस तिर्की और पिताजी लेद्दाराम तिर्की रसोई घर में देर रात तक खाना पीना कर रहे थे । इसी बीच जमीन संबंधी विवाद को लेकर पिता लेद्दाराम तिर्की धारदार टांगी से इरेनियुस तिर्की (40 साल) के सिर चेहरा में मारकर हत्या कर दिया । आरोपित के पुत्र के रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में आरोपी लेद्दाराम तिर्की पिता नोहरा तिर्की उम्र 60 साल निवासी सोनाजोरी लैलूंगा पर हत्या का अपराध दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लिया गया है । पूछताछ में आरोपी लेद्दाराम तिर्की बताया कि अपने भतीजे इरेनियुस तिर्की को बोला कि जमीन को गिरवी क्यूं किये हो तो झगड़ा विवाद किया जिसे गुस्से में आकर टांगी से मारकर हत्या कर दिया । आरोपी को कल न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

पामगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: 24 घंटे में सुलझी राइस मिल चोरी, 8 आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। पामगढ़ थाना क्षेत्र के चंडीपारा स्थित सिद्धि विनायक राइस मिल में हुई धान चोरी की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

बंदी संजय बघेल की मृत्यु प्रकरण : उपलब्ध साक्ष्यों एवं सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस का पक्षडिजिटल एविडेंस के आधार पर एसएसपी शशि...

सीसीटीवी में कैद घटनाक्रम : थाना परिसर में आरोपित के साथ सामान्य एवं संवेदनशील व्यवहारपरिजनों की मौजूदगी में  गिरफ्तारी से जेल रवाना होने तक...