spot_img
spot_img

खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते अमानक खाद्य का विक्रय करने वालों पर होगी कार्यवाही*

spot_img
spot_img
spot_img

*खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते अमानक खाद्य का विक्रय करने वालों पर होगी कार्यवाही*


विनय सिंह


*बेमेतरा *  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रणबीर शर्मा के निर्देशानुसार अनुविभागीय अधिकारी (रा.) सह अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन, बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा जिला अंतर्गत, मिठाई दुकान, होटल, किराना दुकान, खाद्य निर्माता फर्म इत्यादि खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए रेस्टोरेंट से वेज ग्रेवी, कुक्ड पनीर मसाला, सुपर बाजार से शक्कर, मल्टीसोर्स एडिबल ऑयल, घी, मिल्क केक मिठाई लूज, इत्यादि गुणवत्ता जांच हेतु का नमूना लिया गया है। साथ ही अमानक स्तर के पाए गए खाद्य पदार्थों पान मसाला, चना बेसन, मिथ्याछाप बेकरी प्रोडक्ट, अवमानक चिली पाउडर, चायपत्ती एवं मिथ्याछाप पोहा इत्यादि के विक्रेता तथा निर्माता फर्म को खाद्य सुरक्षा अधिकारी के द्वारा प्रस्तुत प्रकरण में माननीय न्यायालय द्वारा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के प्रावधानों के उल्लंघन पाए जाने पर कुल 125000/- (एक लाख पच्चीस हजार) रूपए, अर्थदण्ड से दण्डित किया गया है। खाद्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खाद्य कारोबारकर्ताओं को प्रतिष्ठान में साफ सफाई रखने व किसी भी तरह से अमानक खाद्य पदार्थ का विक्रय नही करने निर्देश दिया जा रहा है। इसी प्रकार न्यूजपेपर या अन्य प्रिंटिंग स्याही लगे पेपर का इस्तेमाल खाद्य सामग्री जैसे समोसा, बड़ा, भजिया व मिठाई आदि में लपेटकर उपयोग न करने तथा इसके बदले फूड ग्रेड पेपर तथा मिठाईयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों में एफएसएसआई द्वारा परमिटेड रंग का उपयोग करने संबंधी नियमानुसार आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है।
                 उक्त कार्यवाही खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राजू कुर्रे एवं श्री कमल प्रसाद, नमूना सहायक द्वारा किया जा रहा है। जिले में होली त्यौहार को ध्यान में रखते हुए कार्यवाही की जा रही है जिससे जन सामान्य को सुरक्षित खाद्य पदार्थ / मिठाईयां उपलब्ध हो सके।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के चतुर्थ दिन की शुभकामनाएं

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की...

CHHATTISGARH NEWS

गोविंद सिंह कंवर ने जिलेवासियों को दी नवरात्रि के चतुर्थ दिन की शुभकामनाएं

कोरबा। नवरात्रि के पावन पर्व पर सर्व आदिवासी समाज जिला कोरबा के गोविंद सिंह कंवर ने समस्त जिलेवासियों को नवरात्रि के चतुर्थ दिन की...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण योजना से पायल के सपनों को मिला सहारा, उच्च शिक्षा के लिए मिली 20 हजार रुपये की मदद

निर्माण श्रमिक की बेटी को आगे की पढ़ाई के लिए मिली एकमुश्त आर्थिक सहायता, आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ाए कदम रायगढ़, 13 अक्टूबर 2026।...