कमिश्नर दुर्ग संभाग श्री महादेव कावरे द्वारा किया गया बेमेतरा जिले के अल्प वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे –* बंद पड़े ट्रांफार्मर को तत्काल चालू करने का दिया निर्देश —

कमिश्नर दुर्ग संभाग श्री महादेव कावरे द्वारा किया गया बेमेतरा जिले के अल्प वृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे –* बंद पड़े ट्रांफार्मर को तत्काल चालू करने का दिया निर्देश —

विनय सिंह दुर्ग संभाग बेमेतरा

आज दिनांक 03/08/2022 को आयुक्त दुर्ग संभाग श्री महादेव कावरे द्वारा बेमेतरा जिला अंतर्गत बेरला तहसील में अल्प वर्षा से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम श्री कावरे द्वारा ग्राम सोढ़ में किसान श्री कृष्णा राम साहू एवं श्री गंगाराम के खेत जाकर फ़सल देखा गया और किसानों से आ रही समस्याओं के संबंध में चर्चा की गई। जिस दौरान उपस्थित ग्रामीणों द्वारा ट्रांसफार्मर बंद होने की शिकायत की गई जिस पर श्री कावरे ने विद्युत विभाग के उपस्थित अधिकारियों को बंद पड़े ट्रांसफार्मर को तत्काल चालू करने के निर्देश दिए, ग्रामवासियों द्वारा नहर में पानी छोड़े जाने की मांग को गई जिस पर संभागायुक्त श्री कावरे ने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को इस संबंध में निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने ग्राम सिवार का निरीक्षण किया, वहां उन्होंने कृषक श्री नीलेश माहेश्वरी, कृषक श्री शीतल वर्मा एवं श्री रुखम साहू के खेतो का निरीक्षण किया और उपस्थित किसानों, ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि श्रीमती कविता साहू के साथ अल्प वर्षा के कारण फसल बोआई की स्थिति की जानकारी ली गई व अल्प वर्षा से निपटने हेतु किसानों को दिशानिर्देश दिया गया । संभागायुक्त श्री कावरे द्वारा किसानों की समस्या का यथा संभव निराकरण का आश्वासन दिया गया । निरीक्षण के दौरान कार्यपालन निदेशक सी एस ई बी श्री जाम्बुलकर, संयुक्त संचालक कृषि श्री आर के राठौर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेरला श्री संदीप ठाकुर, तहसीलदार बेरला श्री मनोज गुप्ता सहित राजस्व विभाग, विद्युत विभाग एवं कृषि विभाग का अमला उपस्थित रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

अभियान संवेदना” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, युवती से दुष्कर्म के अपराध में आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तारशादी का झांसा देकर...

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई पहचान, अविवाहित बताकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया था आरोपीएसएसपी शशि मोहन सिंह :...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS