सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप ने थामी लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान…

सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप ने थामी लोकसभा चुनाव प्रचार की कमान

सरगुजा से बस्तर तक करेंगे प्रचार और राजपरिवार में प्रवास

आदिवासियों को साधने भाजपा ने सौंपी जिम्मेदारी

02 अप्रैल 2024.

लोकसभा चुनाव प्रचार में भाजपा से सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह लगातार जनसंपर्क, बैठकें और प्रवास कर रहे हैं। भाजपा के प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतने के लक्ष्य को ध्येय मानकर देवेंद्र प्रताप बीते एक महीने से जगह-जगह पार्टी की स्थिति को मजबूत कर रहे हैं। बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूती से चुनाव लडने संबोधित कर रहे हैं । लोग देवेन्द्र को गंभीरता से सुन रहे हैं।
2 अप्रैल को वह बसना विधानसभा में प्रचार कर रहे थे तो 5,6,7 अप्रैल को वह बस्तर में सभाएं लेंगे। संभवतः पीएम मोदी भी इसी दौरान बस्तर में चुनाव प्रचार को आए। देवेंद्र प्रताप ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। एक अच्छे वक्ता होने के साथ ही विषय की भी जानकारी उन्हें अच्छे से है। मर्यादित भाषा में वह ऐसा समां बांध रहे हैं कि जो उन्हे लोगों तक पहुंचाना है वह सटीक पहुंच रहा।

विदित को कि नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह को भाजपा आलाकमान ने लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। सरगुजा से लेकर बस्तर तक उन्हें जनसभा, नुक्कड़ सभा, राजपरिवारों से मेलजोल और कार्यकर्ताओ की बैठक लेनी है। राजपरिवार जिसमें शक्ति, भटगांव, बिलाईगढ़, बसना, उमा खान, पंडरिया, सहसपुर लहरा आदि शामिल है।

सरगुजा से लेकर बस्तर तक लोग रायगढ़ राजपरिवार से प्रभावित हैं और रियाशतकाल से रायगढ़ का राजपरिवार मजबूत वर्चस्व रखता है सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह विभिन्न कार्यक्रमों में रायगढ़ राजपरिवार का प्रतिनिधित्व करते आ रहे हैं। सांसद देवेंद्र प्रताप हमेशा जमीन से जुड़कर राजनीति करते आए हैं और संगठन में उनकी बेहतरीन तालमेल है। उनकी इसी खूबी ने उन्हें सांसद बनाया है।

आदिवासी लोगों में अच्छी पकड़
रायगढ़ और जशपुर जिले की मूल आबादी गोंड जनजाति है। काफी वर्षों तक इसी जाति के राजाओं ने यहां राज किया। आज भी रायगढ़ संसदीय क्षेत्र जिसमें जशपुर भी आता है में गोंड मतदाताओं की बहुलता है। राज्यसभा सांसद राजा देवेन्द्र प्रताप सिंह रायगढ़ राजपरिवार से हैं जो कि गोंड हैं। इस नाते उनका आज भी लोगों में अच्छी पकड़ है। उनकी बात लोग मानते हैं और उनका सम्मान भी करते हैं। मृदुभाषी और शांत स्वभाव इसमें और इजाफा कर देता है। रायगढ़ संसदीय सीट के अलावे बस्तर में भी गोंड जनजाति के लोग रहते हैं। इसके साथ ही अन्य जनजातीय समुदाय में राज परिवार के लोगों की बहुत महत्ता है। वे आज भी अपने राजा और राजपरिवार के सदस्यों का सम्मान करते हैं और उनकी बात मानते हैं।
इसी कारण भाजपा आलाकमान ने उन्हें प्रचार और रजवाड़ों में प्रवास के लिए कहा है। ताकि राजपरिवार भी सध जाए और वहां के मतदाता भी।

देश के विकास के लिए लोग दे रहे वोट: सांसद राजा देवेंद्र
सांसद राजा देवेंद्र प्रताप सिंह कहते हैं कि प्रधानमंत्री की गारंटी और प्रदेश की भाजपा सरकार के सुशासन पर हम यह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। हमने ही प्रदेश बनाया है और हम ही इसे संवारेंगे। 5 साल की भ्रष्ट कांग्रेस सरकार का हाल लोग देख चुके हैं। हार के बाद कैसे कांग्रेसी आपस में लड़ रहे हैं। वह हार नहीं पचा पा रहे और एक अच्छा विपक्ष भी नहीं बन पा रहे। 5 साल बाद जब भाजपा ने सरकार में वापसी कि तो महज 3 माह में हमनें अपने कई वादे पूरे किए। महतारी हो या किसान, बुजुर्ग हो या जवान, सेठ या फिर किसान हमनें सभी से किया वादा लगभग पूरा किया। प्रदेश में हम 5 साल के विपक्ष में रहे पर अनुशासन बना रहा। विश्व की सबसे बड़ी और अनुशासित राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है। हमारे यहां हर कार्यकर्ता का सम्मान होता है। इसी कारण भाजपा का लगातार विस्तार हो रहा है और आमजन भी हमारी विचारधारा और लक्ष्य से जुड़ते जा रहे हैं। तीसरी बार भी केंद्र में भाजपा को सरकार बीते दोनों बार कि तुलना में अधिक बड़ी जीत के साथ आएगी। देश के लिए हमें और भी बहुत कुछ करना है। देश के विकास के लिए लोग हमें वोट दे रहे हैं। भाजपा स्थायी और लोकतांत्रिक तरीके से देश को चला रही है। बीते 10 सालों में देश ने जितना विकास किया उतना कभी नहीं किया। एक स्थायी सरकार को बनाने में देश की जनता का सबसे बड़ा योगदान है। वह इस बार भी मोदी जी के नाम और उनके विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

जिला स्तरीय बैठक में शामिल हुए शिवशंकर पैंकरा ब्लॉक युवा अध्यक्ष लैलूँगा सर्व आदिवासी समाज छत्तीसगढ़ की जिला स्तरीय बैठक में लैलूँगा का प्रतिनिधित्वसामाजिक...

रायगढ़ से उठी आदिवासी एकता की आवाज, शासन को सौंपा जाएगा संयुक्त ज्ञापनपेसा, वनाधिकार और आरक्षण संरक्षण की मांग को लेकर आदिवासी समाज का...