विद्युत उपकेंद्र खिलोरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई

विद्युत उपकेंद्र खिलोरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाई गई

विनय सिंह बेमेतरा दुर्ग संभाग

लगभग 07 गांवों के 3200 उपभोक्ताओं को मिलेगी निर्बाध बिजली
बेमेतरा 05 अगस्त 2022- छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र, उपभोक्ताओं एवं किसानों को गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं पर तेजी से कार्य कर रही है। इसी तारतम्य में दुर्ग क्षेत्र के विभागीय संभाग बेमेतरा के अंतर्गत 33/11 के.व्ही. विद्युत उपकेंद्र खिलोरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता 3.15 एम.व्ही.ए. से बढ़ाकर 05 एम.व्ही.ए. किया गया। विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत संपन्न किया गया।
बेमेतरा संभाग के कार्यपालन अभियंता श्री उमेश ठाकुर ने बताया कि उपकेंद्र के पॉवर ट्रांसफार्मर में क्षमता वृद्धि से विद्युत उपकेंद्र खिलोरा के 07 गांवों के लगभग 3200 किसाानों एवं उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज एवं ओवर लोडिंग की समस्या से राहत मिलेगी एवं सभी घरों और पंपों तक उच्च गुणवत्ता की बिजली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि विद्युत उपकेंद्र में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमतावृद्धि से ग्राम खिलोरा, राजकुड़ी, तेलाइकुड़ा, मोहलाई, डंगनिया, संडी एवं भनपुरी के उपभोक्ता एवं किसान लाभान्वित होंगे। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड दुर्ग क्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री एम. जामूलकर ने अधीक्षण अभियंता श्री ए.के.गौराहा, कार्यपालन अभियंता द्वय श्री जे.जगन्नाथ प्रसाद एवं श्री उमेश ठाकुर और उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए बताया कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि करने से उपभोक्ताओं एवं किसानों को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

कलम के सिपाही योगेश कुमार चौहान का जन्मदिन आज, पत्रकारिता जगत से मिल रहीं शुभकामनाएं

लैलूंगा | 26 जुलाई 2026 | गुप्त खबर न्यूज़गुप्त खबर न्यूज़ के उपसंपादक एवं लैलूंगा संदेश 24 के संपादक श्री योगेश कुमार चौहान का...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...