spot_img
spot_img

जशपुर  ।। लैलूंगा से भगाए गए जंगली हाथी ने फरसाबहार क्षेत्र के एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल कर मार दिया ।

spot_img
spot_img
spot_img

जशपुर  ।। लैलूंगा से भगाए गए जंगली हाथी ने फरसाबहार क्षेत्र के एक व्यक्ति को बुरी तरह कुचल कर मार दिया ।

मृतक डोंगा दरहा ग्राम पंचायत का रहने वाला बताया जा रहा है और उसकी पहचान अमीर एक्का के रूप में हुई है ।
जानकारी के मुताबिक मृतक अमीर एक्का गाँव के ही अन्य 4 साथियों के साथ जंगल से लकड़ी काटने अम्बाकछार जंगल गया था ।इसी बीच शनिवार को लैलूंगा से भगाया गया जंगली हाथी जामझोर जंगल होते हुए अम्बाकछार पहुँच गया ।

बताया जा रहा है कि  जंगल में लकड़ी काट रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही हाथी पर पड़ी सभी भाग खड़े हुए लेकिन मृतक समय रहते मौके से भाग नही पाया और जंगली हाथी की चपेट में आ गया।मुनादी को प्राप्त हुई तस्वीरों के मुताबिक हाथी ने मृतक को बुरी तरह कुचल दिया बल्कि शरीर कर कई हिस्सों को शरीर से अलग भी कर दिया ।
बताया यह भी जा रहा है कि जंगल मे लकड़ी काटने के दौरान ग्रामीणों ने शराब का भी सेवन किया था और शराब के नशे के कारण मृतक भाग नहीं पाया और हाथी की चपेट में आ गया ।

  वन विभाग द्वारा बताया जा रहा है कि ये वही हाथी है जो शनिवार को लैलूंगा के रिहायसी इलाके में घुस गया था और काफी जद्दो जहद के बाद उसे भगाया गया था । वही हाथी जाम झोर जंगल के रास्ते अम्बाकछार जंगल पहुँच गया ।
यह बताना भी जरूरी है कि वन विभाग लगातार ड्रोन के जरिये जंगल की निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को जंगल नहीं जाने जागरूक कर रहा है लेकिन इन सबके बावजूद ग्रामीण जंगल जाने से बाज नहीं आ रहे ।
बहरहाल वन विभाग के अधिकारी घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुँच रहे है ।आगे की कार्रवाई जारी है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई ऑपरेशन आघात के तहत 42 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त

कोतरारोड़ और पूंजीपथरा पुलिस ने दो गांवों में दी दबिश, एक युवक और एक महिला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई रायगढ़, 14 अक्टूबर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS