ग्राम भेलवाडीह में जुआ की सूचना पर खरसिया पुलिस ने की रेड, 06 जुआरियों से ₹13,050 जप्त….

●  *ग्राम भेलवाडीह में जुआ की सूचना पर खरसिया पुलिस ने की रेड, 06 जुआरियों से ₹13,050 जप्त*….



●  *ग्राम सोनबसरा में अलग-अलग कार्रवाई में महुआ शराब बिक्री करते 2 व्यक्तियों को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई*….

      *10 अप्रैल रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल द्वारा सामाजिक अपराधों पर अंकुश लगाने सभी थाना, चौकी प्रभारियों को लगातार कार्रवाई का निर्देश दिया गया है । इसी कड़ी में खरसिया पुलिस एसडीओपी खरसिया श्री प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षु आईपीएस/थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्री माल के नेतृत्व में क्षेत्र में अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर मुखबिर लगाकर कार्यवाही की जा रही है । कल 9 अप्रैल को थाना खरसिया और चौकी खरसिया की संयुक्त टीम द्वारा प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में ग्राम भेलवाडीह खार में जुआ की सूचना पर रेड किया गया जहां कुछ जुआरी पुलिस की घेराबंदी देख भाग गये । पुलिस टीम ने मौके पर 06 जुआरी- 01. चित्रभान पटेल पिता गोपाल प्रसाद उम्र 24 वर्ष सा. सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 02. प्रेमलाल राठिया पिता आनंदराम उम्र 25 वर्ष साकिन मौहापाली थाना खरसिया 03. दुर्गेश्वर यादव पिता गिलासराम उम्र 25 वर्ष साकिन सोठी थाना सक्ती जिला सक्ती 04. लक्ष्मण पटेल पिता बहरतु लाल उम्र 38 वर्ष सा0 भेलवाडीह थाना खरसिया 05. सुरेन्द्र कुमार पटेल पिता भरत लाल उम्र 32 वर्ष साकिन मौहापाली थाना खरसिया 06. सुखदेव पटेल पिता लोकनाथ उम्र 34 वर्ष साकिन मौहापाली थाना खरसिया को 52 पत्ती ताश से काट पत्ती नामक जुआ खेलते रंगे हाथों पकडा, जिनके फड एवं पास से *कुल 13,050 रूपये, 52 पत्ती तास, एक प्लास्टिक बोरी जप्त* किया गया है । जुआडियान पर थाना खरसिया में धारा 3 छत्तीसगढ़  जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है ।

         वहीं ग्राम सोनबरसा में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई कर खरसिया पुलिस ने दो आरोपी (1) हीरालाल राठिया पिता दादुलाल राठिया उम्र 55 वर्ष सा0 सोनबरसा थाना खरसिया (2) ईश्वरी प्रसाद राठिया पिता लखन लाल राठिया उम्र 38 वर्ष सा0 सोनबरसा थाना खरसिया को अवैध रूप से शराब बेचते पकड़ा । आरोपी हीराल लाल राठिया से 02 लीटर महुआ शराब किमती 300/- रूपये और  बिक्री रकम 110/- रूपये बरामद हुआ है तथा आरोपी ईश्वरी प्रसाद राठिया  से 03 लीटर महुआ शराब किमती 300/- रूपये और  बिक्री रकम 110/- रूपये की जप्ती की गई है । आरोपियों पर थाना खरसिया में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है ।

      अवैध शराब एवं जुआ रेड कार्यवाही में प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल एवं उनके हमराह उपनिरीक्षक संजय नाग चौकी प्रभारी खरसिया, सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मी राठौर, हेमंत कश्यप, आरक्षक योगेंद्र सिदार, हेमलाल सिदार, रवि बिंझवार और अशोक कंवर की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

CG News : सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद

दंतेवाड़ा। बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम...

CHHATTISGARH NEWS

मेधावी विद्यार्थियों का सम्मानः वित्त मंत्री चौधरी ने दिया लैपटॉप व 25 हजार का प्रोत्साहन

00 यह सफलता नई यात्रा की शुरुआत-विद्यार्थियों को आगे बढने का संदेश 00 प्रतिस्पर्धी दौर में निरंतर प्रयास आवश्यक-वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी 00 प्रदेश टॉप-10...

RAIGARH NEWS

ग्राम महलोई में पुलिस जनचौपाल— अपराध जागरूकता, महिला सुरक्षा और साइबर सतर्कता पर थाना प्रभारी ने की संवादतमनार पुलिस ने ग्रामीणों को कानून, हेल्पलाइन...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा महिला सुरक्षा, साइबर अपराध और सड़क सुरक्षा पर ग्रामीणों को किया गया जागरूकनशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की...