spot_img
Tuesday, February 17, 2026
Tuesday, February 17, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● बालिका से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गया जेल….

● बालिका से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में गया जेल….

*04 मई रायगढ़* । कल दिनांक 03/05/2024 को स्थानीय महिला द्वारा थाना चक्रधरनगर में आकर उसकी नाबालिग लड़की के साथ गांव के हेमलाल साव द्वारा गंदी नियत से छेड़छाड़ करने की आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज करायी । महिला बताई कि 2 अप्रैल के शाम बालिका गांव के दुकान सामान खरीदने गई थी । जहां पीछे से आकर हेमलाल साव लड़की को गलत तरीके से स्पर्श कर अश्लील शब्दों का प्रयोग किया । लड़की घर आकर रोते हुए घटना बताई । तब बालिका की मां उसे साथ लेकर दुकान गई । लड़की ने दुकान में खड़े हेमलाल की ओर इशारा कर गंदी नियत से छुना और गंदी बातें करना बतायी । पीड़ित बालिका की मां द्वारा हेमलाल पर कार्यवाही करने थाना चक्रधरनगर में आवेदन दिया गया । आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में आरोपित हेमलाल साव पर अप.क्र. 220/2024 धारा 354, 354-क आईपीसी 12 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले में संवेदनशीलता बरतते हुये पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन पर पीड़ित बालिका का महिला जांचकर्ता अधिकारी से विस्तृत कथन कराकर तत्काल *आरोपी हेमलाल साव पिता मिलन साव उम्र 26 वर्ष* की पतासाजी कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाना लाया गया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा आरोपी काे संगीन धाराओं में गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड लेने न्यायालय पेश कर जेल वारंट पर जेल दाखिल किया गया है । नाबालिग से संबंधित मामले में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, सहायक उप निरीक्षक नंद कुमार सारथी एवं हमराह स्टाफ की अहम भूमिका रही है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा

रायगढ़ पुलिस के ऑपरेशन शंखनाद से मवेशी तस्करों में हड़कंप — गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्रवाई तेजऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार दूसरे दिन रायगढ़...
Latest
लैलूँगा पुलिस ने घेराबंदी कर मवेशी तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जन्मदिवस को सेवा दिवस में बदला: पत्रकार संतोष कुमार चौहान ने अनाथ बच्चों के बीच ... कानून के रखवाले पर ही कानून तोड़ने का आरोप!
बलरामपुर में एसडीएम पर मारपीट से ...
भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जशपुर की नई कार्यकारिणी घोषित, पुरेन्द यादव बने महामंत्... श्री श्याम ऑटो मोबाइल्स लैलूँगा में सुविधा और सही दाम आसान फाइनेंस आकर्षक छूट सूरजपुर के सूर्य प्रताप सिंह को भाजपा आईटी सेल प्रदेश कार्यकारिणी में बड़ी जिम्म... जोबी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर 10 नग गौवंश, पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल जप... पुरानी बस्ती खरसिया में मारपीट की घटना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई — हत्या के प्... रायगढ़ पुलिस का बड़ा खुलासा — फर्जी नंबर प्लेट लगाकर धान परिवहन करने वाला ट्रक मा... लैलूँगा : बनेकेला तालाब की ताबड़तोड़ सफाई! सरपंच खुशबू पैंकरा की पहल से चमका गां...