● चक्रधरनगर पुलिस ने बालिका से छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में की पेश, आरोपित पोक्सो एक्ट में गया जेल…..

spot_img

● चक्रधरनगर पुलिस ने बालिका से छेड़खानी करने वाले युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में की पेश, आरोपित पोक्सो एक्ट में गया जेल…..

11 मई रायगढ़* । कल दिनांक 10.05.2024 के शाम थाना चक्रधरनगर में स्थानीय युवती आकर उसके व उसकी छोटी बहन के साथ दीप चौहान (40 वर्ष) निवासी प्रेमनगर रायगढ़ द्वारा झगड़ा, मारपीट करने और गंदी नियत से छेड़खानी करने के संबंध में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । युवती बताई कि दीप चौहान आये दिन शराब पीकर मोहल्ले में घूमता रहता है और परिचित होने से घर भी आता था । कल 10 मई के सुबह दीप चौहान नशे में ध्रुत होकर घर आया और बेवजह गाली गलौच करते हुए धक्का-मुक्की मारपीट करने लगा जिसे देखकर छोटी बहन बीच बचाव करने आयी जिसे गंदी नियत से दीप चौहान पकड़ लिया । घरवालों ने जैसे-तैसे दीप चौहान को दूसरे कमरे में बंद कर दिये । कमरे अंदर दीप चौहान स्वयं अपने सिर, हाथ पैर को पटकने लगा । युवती के लिखित आवेदन पर थाना चक्रधरनगर में अप.क्र. 222/2024 धारा 294, 323, 354 भादवि 8 पाक्सो एक्ट के तहत अपराध कायम कर तत्काल आरोपी दीप चौहान को हिरासत में लिया गया । चक्रधरनगर पुलिस द्वारा रिपोर्टकर्ता युवती, बालिका एवं और आरोपी दीप चौहान का मेडिकल, उपचार कराया गया तथा आरोपी को आज छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में रिमांड पर भेजा गया, जहां आरोपी के कृत्य पर जेल वारंट प्राप्त होने पर पुलिस ने आरोपी को जेल दाखिल किया है । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर महिला संबंधी अपराध की त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, उप निरीक्षक गेंदलाल साहू एवं हमराह स्टाफ की विशेष भूमिका रही है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में घुसकर IPS से बत्तमीजी, आरोपी धीरज को दबंगई के साथ उठा ले जाने वाले आरोपों के बाद भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के...

पीड़िता पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और आदिवासी समाज को लेकर बयान का मामला, भाजपा नेता रवीन्द्र तिवारी के खिलाफ FIRअंबिकापुर। अनुपम वस्त्रालय प्रकरण से...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

महिला थाना पुलिस ने टारपाली स्कूल में बच्चों को किया जागरूक, गुड टच-बैड टच से लेकर साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों की दी जानकारी

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 6 अक्टूबर । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं डीएसपी सुश्री उन्नति ठाकुर के...